scorecardresearch
 

गाजियाबाद में सुबह-सुबह एनकाउंटर, हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुलिस का दावा है कि हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
हत्या के आरोपी ने देशी तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की थी. (सांकेतिक तस्वीर)
हत्या के आरोपी ने देशी तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की थी. (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.

पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मोहित शर्मा की हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव और उसके साथियों की पहचान की. इसके बाद 3 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी केस के बाद फिर चर्चा में 2007 का मुजफ्फरपुर कथित एनकाउंटर मामला

गाजियाबाद पुलिस का दावा है कि आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए शांतिनगर वाटर प्लांट के पास स्थित डंपिंग यार्ड ले जाया गया था. इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा और झाड़ियों में छिप गया.

पुलिस का कहना है कि झाड़ियों में छिपे आरोपी ने वहां से एक देशी तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गौरव के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement