scorecardresearch
 

Indian Railways: जुलाई में भी चलेंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाई परिचालन अवधि, देखें लिस्ट

East Central Railway: भारतीय रेलवे ने पहले से चल रही कुछ समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई है. यात्रियों की मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशन से चल रही 5 जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है. आइए देखते हैं लिस्ट.

Advertisement
X
जुलाई में भी चलेंगी पूर्व मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो-ITG)
जुलाई में भी चलेंगी पूर्व मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो-ITG)

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. जिसमें कई ऐसी स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं जिनकी परिचालन अवधि बढ़ाई जा रही है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अविध में विस्तार किया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है.

इसके साथ ही अहमदाबाद और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का एक और फेरा चलाने का फैसला किया गया है.अब गाड़ी सं 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 01.07.26 को और गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.26 को भी चलेगी.

इन 5 जोड़ी यानी 10 ट्रेनों की बढ़ाई गई परिचालन अवधि...

> गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल ट्रेन
कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज -डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते उधना और मधुबनी के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. अब गाड़ी सं. 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31.07.2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 02.08.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी.


> गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल ट्रेन
कोटा-ईदगाह आगरा-प्रयागराज-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते उधना और हसनपुर रोड के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. अब गाड़ी सं. 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी . 

Advertisement

> गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन
इंदौर-उज्जैन-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते डॉ. अम्बेडकर नगर और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 09343/09344 के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. जबकि, गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल अब 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी.

> गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन
भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते वलसाड और दानापुर के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल अब 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी. जबकि गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल अब 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

> इसके साथ ही अहमदाबाद और पटना के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल को एक और फेरा चलाने का फैसला लिया गया है.  अब गाड़ी सं 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अहमदाबाद से 01.07.26 को और गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 03.07.26 को भी चलाई जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement