scorecardresearch
 

'वीकेंड आया तो इस्तीफा हो गया...', कॉरपोरेट एंप्लाई मिस कर रहे जंतर मंतर आंदोलन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन खत्म हो गया. आंदोलन में शामिल नहीं हो पाए कॉरपोरेट कर्मचारी अब इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपनी निराशा और जंतर-मंतर को मिस करने की फीलिंग जाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
X
जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र जश्न मना रहे थे. (Photo: PTI)
जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र जश्न मना रहे थे. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन अब खत्म हो गया है.धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा कर दी.इसके बाद जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से बना आंदोलन का माहौल भी धीरे-धीरे शांत होने लगा.हालांकि, जो युवा इस आंदोलन में शामिल नहीं हो पाए, खासकर कॉरपोरेट और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी,अब इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास का माहौल किसी यूथ फेस्टिवल जैसा नजर आया.एक तरफ आंदोलन में शामिल युवा धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तो दूसरी तरफ कई लोग जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. सोशल मीडिया पर भी मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई.

सबसे अलग प्रतिक्रियाएं कॉरपोरेट और निजी क्षेत्र में काम करने वाले उन युवाओं की रहीं, जो अब तक प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. सोमवार से आंदोलन तेज होने लगा था, लेकिन कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले कई युवा शुक्रवार शाम तक अपनी नौकरी में व्यस्त रहे. शनिवार को उन्होंने जंतर-मंतर जाने की तैयारी की, लेकिन दोपहर में ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आ गई.

सोशल मीडिया पर रील की बाढ़

Advertisement

इसके बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी रील्स आने लगीं.सारा खान नाम की एक महिला ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि जब कॉरपोरेट कर्मचारियों की इस प्रदर्शन में शामिल होने की बारी आई, तब तक इस्तीफा हो गया.वहीं, अनुपम ने अपनी रील में लिखा कि शनिवार को लंच के बाद जंतर-मंतर जाने की तैयारी की थी,लेकिन तब तक इस्तीफा हो गया, अब हम क्या करें?

इसी तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट किया कि अब जंतर-मंतर से नई रील्स देखने को नहीं मिलेंगी और लोग इस माहौल को मिस करेंगे.प्रदर्शन से घर लौटने वाले कई युवाओं ने भी भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जंतर-मंतर पर बिताए ये पल उन्हें याद आएंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रदर्शन खत्म होने के बाद पहुंचे लोग

रविवार सुबह कुछ ऐसे युवा भी दिल्ली पहुंचे, जो दूर-दराज के शहरों से ट्रेन पकड़कर प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आंदोलन खत्म हो चुका था. छत्तीसगढ़ से आए अजीत और उनके दोस्तों ने बताया कि वे जंतर-मंतर आने के लिए ट्रेन से निकले थे,लेकिन रास्ते में ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शन खत्म होने की खबर मिल गई.

मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले कई युवा सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करते दिखे.उन्होंने रील्स के जरिए आंदोलन को समर्थन तो दिया, लेकिन जंतर-मंतर पहुंचने का मौका नहीं मिल सका.जब शनिवार और रविवार की छुट्टी आई, तब तक प्रदर्शन खत्म हो चुका था. इस पूरे आंदोलन में सोशल मीडिया की भूमिका भी खास रही. जेन-Z युवाओं ने मीम्स और रील्स के जरिए न सिर्फ आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए रखा, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को इससे जोड़ा और अपनी एकजुटता भी दिखाई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement