scorecardresearch
 

'जबरन हटाई गईं दिल्ली प्रदर्शन की तस्वीरें', रेहान वाड्रा ने लगाया आरोप

रेहान वाड्रा की सोलो प्रदर्शनी से दिल्ली के हालिया विरोध प्रदर्शनों की 70 से ज्यादा तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रशासन ने हटा दीं. रेहान के मुताबिक, उन्हें तस्वीरें हटाने के लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था, वरना प्रदर्शनी रद्द करने की बात कही गई थी.

Advertisement
X
रेहान वाड्रा का आरोप- बीकानेर हाउस ने विरोध की तस्वीरें हटाईं. (Photo - Instagram/@raihanrvadra)
रेहान वाड्रा का आरोप- बीकानेर हाउस ने विरोध की तस्वीरें हटाईं. (Photo - Instagram/@raihanrvadra)

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और कलाकार-फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के हालिया विरोध प्रदर्शनों की उनकी कई तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी सोलो प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले हटा दीं. उनकी प्रदर्शनी 'No Idea is Final' का बुधवार को प्रीव्यू हुआ और यह गुरुवार से शुरू होगी.

रेहान ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे कहा गया कि अगर शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी. उनके मुताबिक, उन्होंने प्रदर्शनी का पूरा प्रस्ताव और लेआउट काफी पहले ही बीकानेर हाउस मैनेजमेंट के साथ साझा कर दिया था. इसके बावजूद प्रशासन ने कुछ तस्वीरें हटा दीं.

रेहान ने कहा कि इन तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं था. उन्होंने पिछले छह महीनों में हुए विरोध प्रदर्शनों को सिर्फ तस्वीरों के जरिए दर्ज किया था. उन्होंने कहा, 'एक भारतीय कलाकार होने के नाते जो कुछ हो रहा है, उसे दर्ज करना मेरी जिम्मेदारी है.' उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है और यहां तक कि भारतीय झंडे की तस्वीर भी हटा दी गई.

रेहान के मुताबिक, बीकानेर हाउस प्रशासन ने कहा कि भारत में मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए इन तस्वीरों को दिखाने का यह सही समय नहीं है. इस पर रेहान ने कहा कि कला को राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रियंका गांधी ने बताया आवाज दबाने की कोशिश

रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कार्रवाई को 'बेतुका' बताया. उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'आज ये, कल कोई और कलाकार.' प्रियंका ने कहा कि उनके बेटे की तस्वीरों में किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं थी. ये सिर्फ विरोध प्रदर्शनों का दृश्य रिकॉर्ड था. बीकानेर हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.

70 से ज्यादा तस्वीरें हटाई गईं

बीकानेर हाउस की सीसीए बिल्डिंग की पहली मंजिल पर प्रदर्शनी के लिए दो बड़े कमरे थे. यहां से करीब 74 तस्वीरें हटा दी गईं. तस्वीरें हटाए जाने के बाद दीवारों पर सिर्फ उनके लगे होने के निशान और कीलें दिखाई दे रही थीं. इन खाली दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना लिखी हुई थी. रेहान के मुताबिक, प्रदर्शनी में पहले वन्यजीव, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट और भारत में हालिया युवा आंदोलनों की स्ट्रीट फोटोग्राफी समेत 100 से ज्यादा तस्वीरें शामिल थीं.

 उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने प्रदर्शनी से एक दिन पहले ही विरोध प्रदर्शनों वाली तस्वीरों पर आपत्ति जताई थी और उन्हें हटाने को कहा था. उन्होंने इसे प्रदर्शनी शुरू होने से 24 घंटे से भी कम समय पहले करीब 50 प्रतिशत कलाकृतियां हटाने की मांग बताया. प्रदर्शनी गुरुवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगी. करीब 40 तस्वीरें अभी भी प्रदर्शनी में लगी हैं, जबकि 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement