scorecardresearch
 

दिल्ली: राशिद हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

राशिद की 15 जून को दर्जनों गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में हुई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में थी.

Advertisement
X
दिल्ली में एनकाउंटर.(Photo: Representational)
दिल्ली में एनकाउंटर.(Photo: Representational)

दिल्ली के राशिद हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले आरोपियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर भी हुआ. इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली भी लगी. राशिद की हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. 

राशिद की 15 जून को दर्जनों गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में हुई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में थी.

बुधवार शाम को पुलिस की टीम जब आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने गोली चला दी. इसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच यमुना खादर में एनकाउंटर हुआ. दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश आतिफ और इस्माइल हैं. यह वही बदमाश हैं जो सीसीटीवी फुटेज में राशिद पर गोली चलाते हुए नजर आ रहे थे. 

जांच में सामने आया है कि राशिद पर 6 महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. हमलावरों ने राशिद पर गोली चलाई थी, लेकिन वह उसमें बच गया था.

Advertisement

इससे पहले पुलिस ने दो और आरोपियों अयान और इमरान को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी भी जब्त की थी, जिसका इस्तेमाल हत्या की वारदात को अंजाम देने में किया गया था. जांच करने पर पता चला कि स्कूटी नूर-ए-इलाही इलाके से चोरी की गई थी. पूछताछ के दौरान अयान और इमरान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

फिलहाल, पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच में जुटी है. माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में अभी और खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement