scorecardresearch
 

'इनको कहीं भारत रत्न न दे दे बीजेपी',संसद में धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस ने संसद में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर बीजेपी की आलोचना की है. कांग्रेस ने बिहार में छात्रों की गिरफ्तारी और पुलिस की बर्बरता पर भी चिंता जताई है. पार्टी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज. (file photo: ITG)
कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज. (file photo: ITG)

संसद के मकरद्वार पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि आने वाले समय में बीजेपी वाले उनके इस त्याग और तपस्या के लिए कहीं उन्हें भारत रत्न की सिफारिश न कर दें. पार्टी ने कहा कि पेपर लीक और छात्रों पर हुए घातक लाठीचार्ज के बाद भी सरकार हठधर्मिता दिखा रही है और बेशरमी से पेश आ रही है. कांग्रेस ने बिहार में छात्रों की गिरफ्तारी और पुलिस बर्बरता पर भी सवाल उठाए.
 
कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि छात्रों के हित पर चर्चा हो. साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय हो कि किन लोगों ने इस तरह के बेदर्दी भरा निष्ठुर काम किया है. हमारे बच्चों पर, हमारे छात्रों पर इस तरह से घातक हमला किया है. आज भी जिस तरह सरकार पेश आ रही है, हठधर्मिता दिखा रही है. बच्चों पर लाठी चार्ज करने वालों की कोई जिम्मेदारी अभी तक तय नहीं की.

'भारत रत्न न दे दे सरकार'

कांग्रेस प्रवक्ता ने धर्मेंद्र प्रधान से संसद में स्वागत पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर बीजेपी जिस तरीके से इस्तीफे का जश्न मना रही है, उससे लगता है कि बीजेपी वाले आने वाले समय में धर्मेंद्र प्रधान को भारत रत्न न देने की सिफारिश कर दे. देखिए, देखिए जी कि कितना बड़ा काम किया उन्होंने (धर्मेंद्र प्रधान), तपस्या की उन्होंने, पेपर लीक करवाने में उनकी जितनी बड़ी भूमिका थी, उसके लिए उन्होंने इस्तीफा दिया और त्याग के लिए उनको भारत रत्न दिया जाए.इस सरकार का इकबाल खत्म हो गया है.

ईमानदारी से काम करे सरकार

कांग्रेस ने कहा कि सरकार नाटक-नौटंकी छोड़कर ईमानदारी से काम करे. पार्टी ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बेदर्दी से घातक हमले किए गए, पैलेट गन चलाई गई और लाठियां बरसाई गईं, लेकिन अभी तक लाठीचार्ज करने वालों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है. सरकार को ब्रेकिंग न्यूज बनने के बजाय बच्चों के भविष्य पर बात करनी चाहिए और देश के युवाओं से क्षमा मांगनी चाहिए.

Advertisement

NTA की कार्यशैली पर सवाल

कांग्रेस ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दो सालों में सरकार वहां एक स्थायी डायरेक्टर जनरल तक की नियुक्ति नहीं कर पाई है. बर्खास्त किए गए 47 अधिकारियों में एक भी स्थायी अधिकारी नहीं था. पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करके बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है और राधाकृष्णन संसदीय समिति की सिफारिशों पर कोई काम नहीं हुआ.

बिहार में छात्रों पर हो रही है कार्रवाई

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अटकाने, भटकाने और लटकाने की राजनीति कर रही है. एक तरफ सरकार दावा करती है कि अब किसी पर मुकदमा नहीं होगा और किसी को अरेस्ट नहीं किया जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ बिहार के सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है. पार्टी ने इसे सरकार का दोहरा चरित्र बताते हुए कहा कि देश का नौजवान इस दोहरेपन को अच्छी तरह समझ रहा है. एक ओर चोरी कर रहे हैं, दूसरी ओर सीनाजोरी कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement