एंटी पेपर लीक कानून इसीलिए बनाया गया है ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो सके. इस कानून के तहत पकड़े गए व्यक्तियों को 5 से 10 साल तक की सजा हो सकती है, साथ ही 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा. इसके अतिरिक्त, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे जो रोजाना सुनवाई करेंगे ताकि मामलों का जल्द निपटारा हो सके.