scorecardresearch
 

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, सतीश पूनिया और तरुण चुघ को टिकट, जानें किस राज्य से कौन उम्मीदवार

BJP ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. तरुण चुघ मध्य प्रदेश से, सतीश पूनिया राजस्थान से और देबाशीष सामंतराय ओडिशा उपचुनाव से उम्मीदवार बने...

Advertisement
X
बाएं से तरुण चुघ और सतीश पूनिया.(File Photo:ITG)
बाएं से तरुण चुघ और सतीश पूनिया.(File Photo:ITG)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची में कई राज्यों के बड़े चेहरों और जमीनी स्तर के संगठनात्मक नेताओं को तरजीह दी गई है.

पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से और प्रमुख पाटीदार नेता देबाशीष सामंतराय को ओडिशा उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है.

राज्य का नाम उम्मीदवार का नाम
अरुणाचल प्रदेश ताई तगाक
मणिपुर ए. शारदा देवी
मध्य प्रदेश  तरुण चुघ

रजनीश अग्रवाल
राजस्थान डॉ. सतीश पूनिया

(डॉ.) अलका गुर्जर
 
गुजरात  राजूभाई शुक्ला

मुकेशभाई राठवा

मानसिंह परमार

जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया

भाजपा आलाकमान ने इस बार राज्यों के राजनीतिक और सांगठनिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है.

चुघ पार्टी के एक प्रमुख रणनीतिकार हैं और कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं. फिलहाल वह प्रभारी जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, लद्दाख हैं. 

उनके साथ ही मध्य प्रदेश से राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मोदी जी, पापा नहीं सुन रहे आपकी बात…', जब बेटे ने की PM Modi से पिता की शिकायत

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान से राज्यसभा का टिकट दिया गया है. पूनिया की जमीनी पकड़ को देखते हुए यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है. राजस्थान से उनके साथ  (डॉ.) अलका गुर्जर को भी प्रत्याशी बनाया गया है.

गुजरात में चौकाने वाले नाम 
बीजेपी ने अपने मजबूत गढ़ गुजरात से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं. इन नामों के जरिए पार्टी ने सौराष्ट्र, मध्य और दक्षिण गुजरात के आदिवासी व क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है.

राजू शुक्ला मेहसाणा के रहने वाले पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता और ब्राह्मण चेहरा हैं. सुरेन्द्रनगर के जिला प्रभारी हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं. मेहसाणा जिला महामंत्री रह चुके हैं. कडी नगरपालिका के प्रमुख रह चुके हैं.

मानसिंह परमार पार्टी का युवा चेहरा हैं, सोमनाथ जिले से आते हैं. ओबीसी मोर्चा प्रमुख और पूर्व विधायक गोविंद परमार के भतीजे हैं. इसके अलावा, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

जितेंद्र कंजारिया खंभालिया के पूर्व विधायक मेघजी कंजारिया के बेटे हैं और ओबीसी समुदाय से आते हैं.

मुकेश राठवा भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता रहे हैं. छोटा उदेपुर जिला महामंत्री हैं. RSS के साथ जुड़ाव रखते हैं और आदिवासी समुदाय पर पकड़ रखते हैं.

Advertisement

नॉर्थ-ईस्ट पर फोकस
अरुणाचल प्रदेश से वरिष्ठ नेता ताई तगाक को मौका दिया गया है. वहीं, मणिपुर में जारी राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच भाजपा ने मणिपुर की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है.

ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को टिकट
द्विवार्षिक चुनावों के साथ-साथ भाजपा ने ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है. पार्टी ने यहां से देबाशीष सामंतराय को अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है. देबाशीष सामंतराय ओडिशा की राजनीति का एक जाना-माना नाम हैं और उनके चयन से राज्य में भाजपा की स्थिति को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement