scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार करीब 3:30 बजे भीषण आग लगी. आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU वॉर्ड में आग लगी थी, इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई.

Advertisement
X
NICU वॉर्ड में लगी आग
NICU वॉर्ड में लगी आग

अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तड़के NICU वॉर्ड में भीषण आग लग गई. आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में करीब 3:30 बजे लगी.

बताया जा रहा है कि आग 3.30 बजे वेंटिलेटर में हुए कथित विस्फोट के बाद लगी. आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्स और अस्पताल के कर्मचारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उस समय NICU वॉर्ड में लगभग 39 नवजात शिशु भर्ती थे. आग की लपटें और धुआं फैलने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वहां से निकालना शुरू किया. कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. लेकिन इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: मुंबई के ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, दो युवक अंदर थे... अगले ही पल धू-धू कर जली गाड़ी

बताया जा रहा है कि करीब छह बच्चें घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बचाव दल और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत ही बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की. 

Advertisement

आग लगने के असल कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद नवजातों की सुरक्षा और अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं.

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की लापरवाही का एक उदाहरण है. उनका कहना है कि मामले में कड़ी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने, महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों में फायर ऑडिट और मेडिकल उपकरणों के सेफ्टी ऑडिट करने की भी मांग की है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement