धनंजय साबले महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला में आजतक संवाददाता हैं. वह दिसंबर 2016 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में 25 साल का अनुभव है. उन्हें कृषि, अपराध आदि बीट के अलावा धार्मिक मामलों पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह एनडीटीवी, टाइम्स नाउ, एएनआई, मी मराठी जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है. पत्रकारिता के लिए उन्हें सम्मान भी मिल चुका है.