scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

चुनाव आयोग के मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच देश के 272 नागरिकों और उच्च न्यायपालिका के 42 पूर्व जजों ने एक ओपन लेटर जारी किया है. इस पत्र में चुनाव आयोग का खुलकर समर्थन किया गया है.

Advertisement
X
पूर्व जजों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को गलत ठहराया. (Photo- ITGD)
पूर्व जजों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को गलत ठहराया. (Photo- ITGD)

देश के 272 नागरिकों और 42 पूर्व न्यायाधीशों ने चुनाव आयोग के SIR का समर्थन करते हुए खुली चिट्टी लिखी है. वहीं, भारतीय शेयर बाजार के दोनों इडेंक्स गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. इन खबरों के अलावा, झारखंड हाई कोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखी चिट्ठी, कहा- ये राजनीतिक विरोध है, जनता का नहीं 

चुनाव आयोग के मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच देश के 272 नागरिकों और उच्च न्यायपालिका के 42 पूर्व जजों ने एक ओपन लेटर जारी किया है. इस पत्र में चुनाव आयोग का खुलकर समर्थन किया है. पत्र में चेतावनी दी गई है कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार बेबुनियाद सवाल खड़े नहीं किए जाने चाहिए. 

PSL vs IPL: फिर आईपीएल से टकराएगा पीएसएल, 2027 में भी नहीं बदलेगी तारीखों की कहानी 

PSL का 12वां सीजन एक बार फिर IPL से टकराने जा रहा है. PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई तक किया जाएगा. यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पाकिस्तान की T20 लीग की तारीखें IPL से टकराएंगी. PCB और फ्रेंचाइजियों की बैठक में PSL को जनवरी-फरवरी में आयोजन पर भी चर्चा हुई, लेकिन बहुमत मार्च-मई विंडो के पक्ष में रहा.

Advertisement

Sri Lanka New Test captain: श्रीलंका को बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ी टेस्ट कप्तानी, कुसल मेंड‍िस बने कप्तान 

धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. धनंजय डी सिल्वा को जनवरी 2024 में श्रीलंका की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति को भेजे पत्र में कहा कि उनकी ईमानदार राय है कि अब नेतृत्व की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है.

हाई कोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित... क्या रद्द होगी JSSC CGL परीक्षा? जानिए अदालत में क्या हुआ 

झारखंड हाई कोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण टिप्पणी की. पीठ ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच रिपोर्ट में ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो सके कि परीक्षा से पहले पेपर लीक हुआ था.  

Stock Market Crash: यही डर था... आज टूटा बैरिकेड और बाजार हो गया क्रैश, निवेशक तबाह, अब क्या? 

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1045.46 अंक या 1.44% टूटकर 71,593.24 के स्तर पर क्लोज हुआ. वहीं एनसई का निफ्टी 371.25 अंक या 1.64%  गिरकर 22,231.80 पर बंद हुआ. इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए 

Advertisement

यूक्रेन में फिर आसमान से बरसी आग! रूसी मिसाइल अटैक में अब 30 लोगों की गई जान 

पूर्वी यूक्रेन में सार्वजनिक बस समेत कई ठिकानों पर हुए रूसी हमलों में 30 लोगों की मौत और कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं. एक दिन पहले प्रिलुकी में मिसाइल हमले में 22 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं. इस बीच राजधानी कीव में बिजली का संकट और गहरा गया है. यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूस के हमले लगातार तेज हो रहे हैं. 

बद्रीनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, पहली बार 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

बद्रीनाथ धाम की इस साल की यात्रा ने नया कीर्तिमान बना दिया है. कपाट खुलने के बाद से अब तक पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख 13 हजार के पार पहुंच गई है. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें और धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार दिखाई दे रही है. रोजाना 14 से 18 हजार लोग भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

IPL 2027: ऋषभ पंत को सौरव गांगुली ने द‍िया झटका! DC में नहीं मिलेगा टॉप ऑर्डर का रोल 

दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच सौरव गांगुली ने कहा है कि ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर में नहीं खिलाया जाएगा. वह टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे. मिनी ऑक्शन से पहले DC ने बड़ा ट्रेड करते हुए पंत को वापस टीम में शामिल किया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 अक्टूबर को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को नया हेड कोच नियुक्त किया है.

Advertisement

तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी और मीसा भारती हिरासत में, पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजभवन मार्च 

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में नेता राजभवन की ओर बढ़े, तभी पुलिस ने तेजस्वी, VIP प्रमुख मुकेश सहनी और RJD सांसद मीसा भारती समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.  

'नो टू फादर, नो टू सन', एक और देश में Gen Z का आंदोलन, बढ़ते दक्षिणपंथ का विरोध! 

फ्रांस के बाद छात्रों का प्रदर्शन ब्राजील में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी रियो डी जनेरियो में हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन किया. छात्रों ने कथित तौर पर ब्राज़ील में दक्षिणपंथी विचारधारा के बढ़ते असर के विरुद्ध भी अपना गुस्सा जाहिर किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement