scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल (PM-EAC) की बैठक की अध्यक्षता की.

Advertisement
X
विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से आउट. (PTI Photo)
विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से आउट. (PTI Photo)

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने की रणनीतियों पर चर्चा की गई. गुजरात सरकार के गृह विभाग ने अहमदाबाद शहर के मौजूदा पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया है. पढ़ें बड़ी खबरें...
 

1. अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, इंजर्ड कोहली की जगह इस खिलाड़ी की एंट्र

अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की. अगरकर ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं. कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.

2. पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के साथ मीटिंग

PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने की रणनीतियों पर चर्चा की गई. इस दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों का आकलन भी किया गया.

Advertisement

3. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर IPS ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने गुजरात के नए DGP... केएलएन राव की लेंगे जगह

गुजरात सरकार के गृह विभाग ने अहमदाबाद शहर के मौजूदा पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया है. वे गुजरात डीजीपी के रिक्त पड़े मुख्य कैडर पद पर अपनी सेवाएं देंगे. IPS ज्ञानेंद्र सिंह सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना नया कार्यभार संभाल सकते हैं

.4. तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विजय की पार्टी TVK में AIADMK के 4 पूर्व मंत्री और DMK के पूर्व विधायक शामिल

तमिलनाडु में CM विजय की पार्टी टीवीके में शुक्रवार को पुरानी और बड़ी पार्टियों के पांच बड़े नेता TVK में शामिल हो गए. इनमें से चार नेता AIADMK के पूर्व मंत्री हैं और एक DMK के पूर्व विधायक. इनमें एमसी संपत, एनआर शिवापति, कडंबूर सी राजू और उदुमलाई के राधाकृष्णन का नाम शामिल है. ये चारों AIADMK की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

5. झारखंड में टला बड़ा सियासी संकट, कांग्रेस संग टकराव के बीच राज्यसभा के लिए JMM ने उतारा एक उम्मीदवार

JMM ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है. यानी अब राज्यसभा की जिन दो सीटों पर चुनाव होने हैं, उन पर कांग्रेस और जेएमएम का एक-एक उम्मीदवार होगा. कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, जिससे जेएमएम में नाराज़गी थी. 

Advertisement

6. हर्ष फायरिंग केस: BJP MLA राजू सिंह दोषी करार, गिरफ्तारी के बाद सदस्यता पर संकट

बिहार के साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी करार दिया है. उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. उनको अयोग्य ठहराया जा सकता है. अब इस मामले में सज़ा के बिंदु पर बहस 9 जून को होगी.

7. रामलिंगा मेरे दोस्त...', CM डीके शिवकुमार ने खारिज की मतभेद की खबरें, कहा- नहीं स्वीकार करेंगे इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा. शिवकुमार की यह टिप्पणी उस समय आई है जब कांग्रेस नेतृत्व, रेड्डी के इस्तीफे से पैदा हुए राजनीतिक संकट को शांत करने की कोशिश कर रहा है.

8. सावधान! देश में समोसा-वड़ा पाव को लेकर बदला नियम, यह गलती की तो हो सकती है जेल

FSSAI ने देश में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के अखबार में खाना परोसने और पैक करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. हाल ही में सामने आई घटना के बाद यह सख्त आदेश जारी किया गया. नए आदेश के मुताबिक, यह नियम छोटे ठेले वालों से लेकर बड़े होटल, क्लाउड किचन, कैटरर्स और फेरीवालों सभी पर लागू होगा. नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement