scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
दिल्ली में आज फिर बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo: PTI)
दिल्ली में आज फिर बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo: PTI)

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में उग्र भीड़ द्वारा किए गए हमले के विरोध में ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, शाम और रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में PSG की रोमांचक पेनल्टी शूटआउट जीत का जश्न मनाते हुए कुछ इलाकों में उपद्रव और हिंसा की घटनाओं की जानकारी सामने आई है. पढ़ें बड़ी खबरें..

1. 'भगवान आपको माफ नहीं करेगा, हम देख लेंगे...', जहां हुआ अभिषेक का इलाज, उस अस्पताल के CEO को ममता की धमकी

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में उग्र भीड़ द्वारा किए गए हमले के विरोध में ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ममता बनर्जी का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कह रही हैं कि 'मिस्टर टंडन, माफ कीजिए, लेकिन आपने गलत काम किया है. अभिषेक को जिस अस्पताल में ले जाया गया था, ममता बनर्जी ने वहां के स्टाफ को भी धमकाया है.

2. शाम तक दिल्ली में एक और बौछार! गर्मी के बीच आसमान से बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में रविवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, शाम और रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश के बाद तेज गर्मी से राहत मिली है.

Advertisement


3. पेरिस में PSG की जीत के बाद बवाल, फुटबॉल फैंस और पुलिस के बीच झड़प, 79 उपद्रवी पकड़े

फ्रांस की राजधानी पेरिस में PSG की रोमांचक पेनल्टी शूटआउट जीत का जश्न मनाते हुए कुछ इलाकों में उपद्रव और हिंसा की घटनाओं की जानकारी सामने आई है. हिंसा को रोकने के लिए पेरिस में ट्राम लाइनें रोक दी गईं, कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए और बस यातायात को भी कुछ जगहों पर रोका गया है. पुलिस ने अब तक 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है.

4. होर्मुज स्ट्रेट पर टोल वसूली जल्द शुरू करेगा ईरान? आज ईरानी संसद में वोटिंग

ईरानी संसद में आज होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को औपचारिक रूप से कानूनी दर्जा देने वाले बिल पर वोटिंग होगी. माना जा रहा है कि अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो ईरान इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपने नियंत्रण को और मजबूत करने की कोशिश करेगा. ईरानी नेताओं का दावा है कि स्ट्रेट के संचालन का अधिकार केवल ईरान और ओमान के पास है.

5. ट्रंप की सिचुएशन रूम मीटिंग बेनतीजा, 2 घंटे चर्चा के बाद भी ईरान डील पर नहीं हुआ फैसला

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर चल रही कूटनीतिक कवायद के बीच व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई एक अहम बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. ट्रंप ने अपने शीर्ष सलाहकारों और अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा की, लेकिन बैठक के अंत में कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया और ट्रंप बिना कोई अंतिम फैसला लिए वहां से निकल गए.

Advertisement

6. समांथा को 'धोखा' देने वाले दावों पर नागा चैतन्य को राहत, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

दिल्ली हाई कोर्ट ने नागा चैतन्य की एक्स वाइफ समांथा रूथ प्रभु के साथ उनके बीते रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैलाई जा रही झूठी कहानियों और भद्दे दावों पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने न सिर्फ उनके खिलाफ कंटेंट पोस्ट करने वालीसाइटों को नोटिस जारी किया है, बल्कि उनके नाम, तस्वीर और वीडियो के गलत इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement