सोनम वांगचुक ने दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. वहीं, दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच कई प्रमुख सड़कों, चौराहों और बॉर्डर पर अब ट्रैफिक सामान्य है. इन खबरों के अलावा, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने गेंदबाजों का समर्थन करते हुए फ्लैट पिचों और अंधाधुंध रन बनने के ट्रेंड पर हमला बोला है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें
सोनम वांगचुक ने दिल्ली में हो रहे CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भारत को 'अघोषित आपातकाल' की स्थिति में बताया है और गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है. वांगचुक ने कहा है कि अगर इन नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू करने पर विचार करेंगे.
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच खुल गए ये रास्ते, यहां पढ़ें ट्रैफिक अपडेट
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच कई प्रमुख सड़कों, चौराहों और बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर यातायात की स्थिति को लेकर अपडेट जारी किया है. अरबिंदो मार्ग पर एम्स से सफदरजंग मकबरे तक ट्रैफिक सामान्य हो गया है. मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास यातायात सामान्य है.
अभिजीत दिपके की दादी का निधन, CJP प्रोटेस्ट के बीच टूटा दुखों का पहाड़
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का लंबी बीमारी के कारण शनिवार को निधन हो गया. उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी. उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली. अभिजीत दिपके फिलहाल दिल्ली पुलिस हिरासत में है. अभिजीत दिपके मूल रूप से छत्रपति संभाजीनगर के निवासी हैं.
ममता बनर्जी हिरासत में, मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर कर रही थीं प्रोटेस्ट
दिल्ली में आज के प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शनिवार को दिल्ली में उनके आवास के बाहर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है. पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया है.
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I में रिकॉर्ड 250 रन चेज करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने क्रिकेट में गेंदबाजों की होती दुर्गति पर तीखा दर्द और गुस्सा जाहिर किया. गौतम गंभीर ने गेंदबाजों का समर्थन करते हुए फ्लैट पिचों और अंधाधुंध रन बनने के ट्रेंड पर हमला बोला.
BFI अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, ये है वजह
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी किया गया है. इस पर बैठक कर विचार के साथ ही 24 अक्टूबर को मतदान भी किया जाना है. अजय सिंह स्पाइस जेट के प्रमुख भी हैं. बीते एक साल से चल रहे कानूनी विवादों और अड़चनों के बाद भी अजय सिंह को लगातार तीसरी बार बीएफआई का अध्यक्ष चुना गया था.
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला... अमेरिका-लेबनान डायरेक्ट फ्लाइट्स को हरी झंडी, 40 साल पुराना बैन हटा
लेबनान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले का स्वागत किया, जिसने चार दशक पुरानी उड़ान पाबंदी हटा दी. लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा कि लेबनान ने नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए हैं, यह फैसला उन पर अमेरिका के भरोसे का संकेत है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें 1985 में के बाद से बंद थीं.
आसमान में हेलीकॉप्टर, जमीन पर दौड़े हिरण... MP में फसलें बचाने के लिए शुरू हुआ अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन
मध्य प्रदेश के जालपुर, कालापीपल और उज्जैन जिले के सीमावर्ती इलाकों में कृष्णमृग और नीलगाय को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभियान के पहले दिन हन्नूखेड़ी गांव में बोमा पद्धति से 97 कृष्णमृगों को पकड़ा गया. पिछले साल भी इसी इलाके में इस पद्धति का इस्तेमाल किया गया था.
ताहिर हुसैन 2020 दंगों के मामले में दोषी करार, 16 नवंबर को सजा पर सुनवाई
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया. वहीं, अदालत ने इस मामले में शामिल 12 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने सजा की अवधि पर दलीलें सुनने के लिए मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को तय की है.
IPL 2027 से पहले CSK का बड़ा फैसला, एक और धुरंधर हुआ टीम से बाहर, अब किसकी होगी एंट्री?
आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं. हसी 2018 में बल्लेबाजी कोच के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे और तब से लगातार इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय पूरी तरह से नए रंग-रूप में नजर आने की तैयारी कर रही है.