scorecardresearch
 

एअर इंडिया हादसे की जांच अंतिम दौर में, जल्द ही फाइनल रिपोर्ट जारी करेगा AAIB

पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में कई लोगों की जान गई थी. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) अभी भी एआई-171 दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट पर काम कर रहा है. जांच पूरी होने के बाद यह रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

Advertisement
X
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एएआईबी की ओर से अंतिम रिपोर्ट के बजाय अंतरिम रिपोर्ट जारी की जाएगी.(Photo: PTI)
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एएआईबी की ओर से अंतिम रिपोर्ट के बजाय अंतरिम रिपोर्ट जारी की जाएगी.(Photo: PTI)

अहमदाबाद में बीते साल एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 260 लोगों की जान गई थी. विमान में मौजूद केवल एक शख्स इस हादसे में बचा था, जो 11A सीट पर बैठा था. वहीं, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) अभी भी इस एआई‑171 अहमदाबाद दुर्घटना की अंतिम रिपोर्ट पर काम कर रहा है.

संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से कई पहलुओं पर काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि एएआईबी ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एआई‑171 विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर जारी कर दी थी.

हाल ही में, यूनियन सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा था कि एएआईबी जल्द ही अंतिम रिपोर्ट जारी करेगा. भारत चाहता है कि एएआईबी की रिपोर्ट निर्णायक, पेशेवर और वैज्ञानिक हो.

यूनियन सिविल एविएशन मिनिस्टर ने स्पष्ट किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट तैयार करने में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है.

बता दें, कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एएआईबी की ओर से अंतिम रिपोर्ट के बजाय अंतरिम रिपोर्ट जारी की जाएगी.

अंतिम रिपोर्ट एएआईबी करेगा सार्वजनिक

फरवरी 2025 में जारी आईएटीए के संयुक्त बयान में कहा गया है, आईसीएओ एनेक्स 13 (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन) में यह अनिवार्य है, घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर भेजी जाए, या जब सुरक्षा को सीधे प्रभावित करने वाले मामले शामिल हों तो उपलब्ध जानकारी के आधार पर जल्द से जल्द रिपोर्ट जारी की जाए.

Advertisement

अंतिम रिपोर्ट के प्रकाशन के संबंध में इसमें बताया गया है, अंतिम रिपोर्ट जल्द से जल्द, और अगर संभव हो तो 12 महीनों के भीतर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करानी होगी. हालांकि, MoCA के सूत्रों ने 12 महीने के भीतर अंतिम रिपोर्ट जारी करने को अनिवार्य बताने वाली बात को खारिज किया.

बताया गया कि बड़ी विमान दुर्घटनाओं में अंतिम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में औसतन 20 से 22 महीने लग सकते हैं, और एअर इंडिया 171 हादसा एक दुर्लभ और जटिल मामला है.

जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार का उद्देश्य ऐसी रिपोर्ट तैयार करना है, जो हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को स्पष्ट जवाब दे सके. सूत्रों के मुताबिक, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, क्रू मेंबर्स के परिवार, कैप्टन सुमित सबरवाल और क्लाइव कुंदर के माता-पिता सभी जवाब का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसकी जांच पूरी की जाएगी और अंतिम रिपोर्ट एएआईबी द्वारा सार्वजनिक की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement