scorecardresearch
 

दहेज के लिए हैवानियत... प्रेग्नेंट बहू के हाथ जलाए, सिर मुंडवाया... ठाणे की कहानी झकझोर देगी

शादी के बाद हर लड़की एक नए घर में खुशियां तलाशती है. लेकिन ठाणे की एक 26 साल की महिला के हिस्से में खुशियां नहीं, जुल्म आए. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे तानों से लेकर मारपीट तक सब झेलना पड़ा. जब वह प्रेग्नेंट हुई, तब भी रहम नहीं किया गया. हाथ गर्म पानी से जलाए गए, सिर मुंडवा दिया गया और हालत ऐसी हो गई कि उसे अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा.

Advertisement
X
प्रेग्नेंट बहू को भूखा रखा, हाथ जलाए और बाल काट दिए. (Photo: Representational)
प्रेग्नेंट बहू को भूखा रखा, हाथ जलाए और बाल काट दिए. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला के लिए शादी ऐसी कैद बन गई, जहां हर दिन एक नई सजा उसका इंतजार करती थी. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पहले ताने मिले, फिर मारपीट हुई, फिर भूखा रखा गया. और जब महिला प्रेग्नेंट हुई, तब भी जुल्म नहीं रुके. उसके हाथ गर्म पानी से जलाए गए, सिर मुंडवा दिया गया और आखिरकार उसे अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा.

एजेंसी के अनुसार, ठाणे के कल्याण इलाके की रहने वाली इस महिला की शादी पिछले साल हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था. लेकिन पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, कुछ ही समय बाद ससुराल का व्यवहार बदलने लगा. घर में बार-बार दहेज की बातें होने लगीं. मायके से और पैसे व सामान लाने का दबाव बनाया जाने लगा. जब ऐसा नहीं हुआ तो महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा. आरोप है कि उसे कई बार खाना तक नहीं दिया गया. छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किया जाता था. धीरे-धीरे मानसिक प्रताड़ना शारीरिक हिंसा में बदल गई.

यह भी पढ़ें: पंखे पर झूलती मां की लाश, पास में रोती ढाई साल की मासूम...लखनऊ में दहेज प्रताड़ना की भयानक तस्वीर

फिर महिला प्रेग्नेंट हो गई. परिवार में यह समय खुशियां लेकर आता है. लेकिन पीड़िता का आरोप है कि उसके लिए हालात और भयावह हो गए. पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके हाथ गर्म पानी में डालकर जलाए गए. इतना ही नहीं, उसके बाल जबरन काट दिए गए और सिर मुंडवा दिया गया. आरोप है कि यह सब दहेज को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ.

Advertisement

महिला को लगने लगा कि अगर वह वहीं रही तो उसकी जान भी जा सकती है. इसके बाद उसने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने शायद उसकी जिंदगी बचा ली. वह किसी तरह ससुराल से निकलकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची. वहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उल्हासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसने अपनी आपबीती बताई और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर महात्मा फुले चौक पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने पति, सास, ननद और सास की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और महिला के लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है. फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और जांच जारी है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शादी के नाम पर शुरू होने वाले रिश्ते कब और कैसे प्रताड़ना की कहानी में बदल जाते हैं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement