scorecardresearch
 

क्या मेल खाएगी चेतन- सिया की कहानी? लोहागढ़ में चेतन के सीन रिक्रिएशन से खुलेंगे राज

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गई है. अदालत ने आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. इस बीच चेतन को लोहागढ़ किले पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए ले जाया गया, जबकि जांच में बाली ट्रिप विवाद और पुराने घटनाक्रम से जुड़े नए खुलासे भी सामने आए हैं.

Advertisement
X
सीन रिक्रिएशन के लिए चेतन को ले जाया गया लोहागढ़ (Photo: screengrab)
सीन रिक्रिएशन के लिए चेतन को ले जाया गया लोहागढ़ (Photo: screengrab)

पुणे के के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने दूसरी बार 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है. इस बीच अब चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए लाया गया है. ये रिक्रिएशन अहम माना जा रहा है.

दो से तीन पहले सिया का भी रिक्रिएशन किया गया था. अब चेतन को अलग से ले जाकर इस सीन रिक्रिएशन से ये होगा कि अगर दोनों की कहानी में अंतर हुआ तो मिनटों में झूठ को पकड़ा जा सकेगा.

कैसा था सिया का सीन रिक्रिएशन

पुलिस ने सिया को लेकर जो सीन रिक्रिएट किया, वह काफी डरावना था. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा कि किस तरह और बड़े ही शातिर तरीके से सिया ने पूरी घटना को अंजाम दिया था. वीडियो में आरोपी सिया पुलिस की मौजूदगी में घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम को दोहराते हुए दिखाई दी.रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने उसी स्थान से एक डमी (पुतले) को नीचे धक्का देकर पूरी घटना को दोहराया, जहां से कथित तौर पर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दिया गया था. इस प्रक्रिया का उद्देश्य घटना के क्रम, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान करना था, ताकि जांच को और मजबूत किया जा सके.

Advertisement

बात- बात पर लड़ती थी सिया

पुलिस की जांच में पता चला है कि सिया और केतन की शादी से पहले इंडोनेशिया के बाली घूमने का कार्यक्रम बनाया गया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सिया ने इस ट्रिप में पहले भी बाधा डाली थी. 6 जून को बाली यात्रा रद्द होने के बाद केतन अपने पिता से मिलने गया और उसने बताया कि सिया छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है.इस पर उसके पिता ने समझाया कि सिया उम्र में उससे छोटी है, इसलिए संभव है कि उसका व्यवहार ऐसा हो. उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिया से बात कर उसकी काउंसलिंग कराने की कोशिश करेंगे.

चट्टान से धक्का देकर केतन की मौत

पुलिस के अनुसार, घटना से चार दिन पहले यानी 14 जून को भी केतन और सिया लोहागढ़ किले गए थे. यही वह स्थान है, जहां 18 जून को केतन की मौत हुई. जांच में दावा किया गया है कि 14 जून को भी सिया ने केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह झाड़ी पकड़ लेने की वजह से बच गया. जब केतन ने इस पर सवाल किया तो सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाया था.

केतन को सिया पर हो चुका था शक

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था. हालांकि, परिवार ने उसे यह कहकर शांत किया था कि संभवतः मामला उतना गंभीर नहीं है, क्योंकि सिया का परिवार पहले से ही उनके परिचितों में शामिल था.

बताया गया कि केतन और सिया की मुलाकात मैचमेकिंग के जरिए हुई थी. दोनों परिवारों के एक साझा रिश्तेदार ने यह रिश्ता तय कराया था. इसके बाद फरवरी महीने में पुणे के एक लग्जरी होटल में दोनों की सगाई संपन्न हुई थी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement