scorecardresearch
 

'पहले गला रेता, फिर मार दीं 11 गोलियां...', दिल्ली के प्रहलादपुर में खूनी वारदात से हडकंप

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में 27-28 जुलाई की रात एक युवक की गला रेतकर और फिर 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.

Advertisement
X
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात. (Photo: Representational)
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात. (Photo: Representational)

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में 27-28 जुलाई की दरमियानी रात एक युवक की गला रेतकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि हमलावरों ने पहले गला रेता और फिर भी दिल नहीं भरा तो आरोपी ने युवक पर एक के बाद के 11 गोलियां दाग दीं.

पुलिस ने बताया कि सोमवार-मंगलवार रात करीब 12:41 बजे पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस इलाके में फायरिंग की सूचना पर पीसीआर कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और इलाके के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि देर रात को आरोपी ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू पर पहले धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी ने इरशाद को कई गोलियां मारी. इसी दौरान एक गोली 27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ पर लगी.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया. घटनास्थल से 10 चले हुए कारतूस के खोखे और 2 कारतूस बरामद कर जब्त कर लिए हैं.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस की ये टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी निगरानी और अन्य सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement