scorecardresearch
 

नासिक में भोंदू अशोक खरात फ्रॉड केस में बड़ा खुलासा, सहयोगी नामकर्ण आवारे गिरफ्तार

नासिक के सिन्नर पुलिस ने भोंदू अशोक खरात फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनिका संस्थान के सेक्रेटरी नामकर्ण आवारे को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आवारे ने खरात को बैंक खातों के संचालन में मदद दी थी. खरात पर पहले से 12 मामले दर्ज हैं जिनमें धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोप शामिल हैं.

Advertisement
X
अशोक खरात. (Photo: ITG)
अशोक खरात. (Photo: ITG)

नासिक में भोंदू अशोक खरात फ्रॉड केस में पुलिस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है. सिन्नर पुलिस ने जांच के बाद शिवनिका संस्थान के सेक्रेटरी नामकर्ण आवारे को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई भोंदू अशोक खरात के कबूलनामे के बाद की गई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि नामकर्ण आवारे ने खरात को सिन्नर की जगदंबा माता पतसंस्था में 32 बैंक अकाउंट खोलने की अनुमति दी थी. इन खातों के जरिए वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है.

खरात के कबूलनामे के बाद पुलिस ने तेज की जांच

सूत्रों के अनुसार, खरात के बयान के आधार पर पुलिस ने आवारे की भूमिका की जांच शुरू की और इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई. नामकर्ण आवारे सिन्नर तालुका इंडस्ट्रियल एस्टेट के चेयरमैन और जगदंबा माता पतसंस्था कुंडेवडी के फाउंडर भी बताए जा रहे हैं.

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि नामकर्ण आवारे ने भोंदू अशोक खरात को अपना गुरु मानते हुए एक लेख भी लिखा था. उस लेख में उन्होंने खरात को दिव्य पुरुष बताया था.

Advertisement

यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप शामिल
 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक खरात के खिलाफ अब तक कुल 12 मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें से आठ मामले महिलाओं के यौन शोषण से जुड़े हैं, जबकि चार मामले धोखाधड़ी के हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- प्रवीन ठाकरे
Live TV

Advertisement
Advertisement