scorecardresearch
 

पुराने रेप केस की रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, नांदेड़ पुलिस ने 5 घंटे में 3 को दबोचा

महाराष्ट्र के नांदेड में हत्या की वारदात के महज पांच घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुखेड के लाडगा इलाके में 60 वर्षीय बाबू पुंडलिक गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या की गई थी. हमले के दौरान उनकी पत्नी भी घायल हुईं. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले रेप का मामला दर्ज था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
X
बुजुर्ग पर चाकू से हमला.(Photo: Representational)
बुजुर्ग पर चाकू से हमला.(Photo: Representational)

महाराष्ट्र के नांदेड जिले के मुखेड में 20 अगस्त की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, लाडगा इलाके में 60 वर्षीय बाबू पुंडलिक गायकवाड़ पर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई.

वारदात के दौरान हमलावरों ने गायकवाड़ की पत्नी पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाईं. तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में संदिग्धों को पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला... आरोपी पर धारा 307 के तहत केस दर्ज, 24 अगस्त तक रिमांड पर भेजा गया

पुराने केस की रंजिश में हमला

पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी 22 वर्षीय किशन राजकुमार जोगदंड है. उसके खिलाफ पहले रेप का मामला दर्ज हुआ था. आरोप है कि इसी पुराने मामले को लेकर वह गायकवाड़ से रंजिश रखता था. इसी वजह से उसने दो साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर हमला किया.

पुलिस ने किशन जोगदंड के अलावा 19 वर्षीय सोहम सुंदरसिंह बायस उर्फ सोन्या और 50 वर्षीय मंगेश निवृत्ति लिंगे को भी गिरफ्तार किया है. तीनों को हत्या के पांच घंटे के भीतर पकड़ा गया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की पूरी कड़ी और हमले की वजह की जांच कर रही है.

Advertisement

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस हमले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement