नांदेड महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है. यह राज्य का दसवां सबसे बड़ा शहर और भारत का उनहत्तरवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. यह मराठवाड़ा क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यह नांदेड़ जिले का जिला मुख्यालय भी है.
इतिहास की माने तो अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने अपने अंतिम दिन नांदेड में बिताए और 1708 में अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को अपना गुरुत्व सौंप दिया था.
2011 की जनगणना के अनुसार, नांदेड की जनसंख्या 5,50,564 थी, जिसमे प्रति 1,000 पुरुषों पर 924 महिलाओं का लिंग अनुपात था. 12.4 प्रतिशत जनसंख्या छह वर्ष से कम उम्र की थी और साक्षरता दर 87.40 प्रतिशत थी.
नांदेड में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नंदगिरि किला काफी प्रसिद्ध है. साथ यहां कई मंदिर हैं जहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 12 साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को बच्ची किराने का सामान लेने जा रही थी, तभी आरोपी आदिनाथ जाधव (28) उसे कथित तौर पर जबरन सुनसान जगह पर ले गया और यौन उत्पीड़न किया.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नांदेड़-भोकर रोड पर सीताखंडी घाट के पास यात्री वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पांच साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को सोनखेड़ थाना क्षेत्र में आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया.
महाराष्ट्र के नांदेड में हत्या की वारदात के महज पांच घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुखेड के लाडगा इलाके में 60 वर्षीय बाबू पुंडलिक गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या की गई थी. हमले के दौरान उनकी पत्नी भी घायल हुईं. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले रेप का मामला दर्ज था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जहां कई जिंदगियां खत्म हो गईं, वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ से टूर पर पहुंचे कृष्णा लोलागे और उनकी पत्नी साक्षी ने मौत को बेहद करीब से देखा... और उससे बाल-बाल बच गए. आतंकी जिस जगह पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, उस लोकेशन से लोलागे दंपत्ति ठीक 15 मिनट पहले निकल चुके थे. अब वे पहलगाम के एक होटल में सुरक्षित हैं, लेकिन जो देखा और सुना… उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है.
क्या एक पुलिस इंस्पेक्टर की 1 सेकंड की फुर्ती किसी बड़ी अनहोनी को रोक सकती है? नांदेड़ में यही हुआ, जब माता साहिब गुरुद्वारे के बाहर निकलते वक्त सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश हुई और इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्र बीच में ढाल बनकर खड़े हो गए. उनकी सतर्क नजर ने शॉल के नीचे छिपी कृपाण को पहले ही पकड़ लिया, वरना हालात और ज्यादा खतरनाक हो सकते थे.
नांदेड़ के गुरुद्वारा साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला हुआ. आरोपी जसपाल सिंह, जो दो साल से गुरुद्वारे में सेवादार था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले ने सियासत तेज कर दिया है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले को बेअदबी से जोड़कर अकालियों को भड़का दिया है. अकाली दल ने कहा है कि इस नैरेटिव से पार्टियां पंजाब जलाना चाहती हैं.
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुखबीर बादल पर पहली बार हमला नहीं हुआ है. लगभग डेढ़ साल पहले अमृतसर में उनपर हमला हुआ था. तब एक शख्स ने उनपर गोलियां चलाई थीं. हालांकि वो बाल बाल बच गए थे. आज निहंग ने उनपर हमला किया है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के बाहर निहंग हमलावर ने कृपाण से हमला किया. उन्हें हल्की चोटें आईं हैं. पुलिस ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्वरित और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि नांदेड़ के एक गुरुद्वारा परिसर में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अकाली नेता के दाएं हाथ में चोट लगी नजर आ रही है. देखें.
नांदेड शहर में सड़क धसने की वजह से यहाँ वाहन फंसे जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस घटना ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है. स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रबंधन में सुधार करने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. नागरिकों की सुरक्षा हेतु तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग उठ रही है.
नांदेड जिले में भारी बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. जिले के 73 मंडलों में तेज बारिश हुई है जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं. इस वजह से कई गांवों का संपर्क मुख्य इलाकों से टूट चुका है. भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है. क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और सावधानी बरतने की जरूरत है.
महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभनी जिलों में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
महाराष्ट्र के नांदेड की आंचल ममीदवार, जिसने अपने प्रेमी सक्षम टाटे की हत्या के बाद उसकी लाश से प्रतीकात्मक शादी की थी, अब उसके घर से निकल गई है. आंचल का आरोप है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जबकि शिकायत के बावजूद उसकी बात पर भरोसा नहीं किया गया. हालांकि उसने कहा कि सक्षम के लिए उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक मिसाल बन गई. सिद्धेश्वर पेठकर और मंजुषा के विवाह अवसर पर पेठकर परिवार ने गांव के करीब 3500 लोगों का दुर्घटना बीमा कराया. परिवार का उद्देश्य ग्रामीणों को भविष्य की अप्रिय घटनाओं में आर्थिक सुरक्षा देना है.
हाथ में तलवार... सामने डरे हुए लोग... और 'चमत्कार' के नाम पर खेला जा रहा डर का खतरनाक खेल. चार साल से चल रहे इस नकली दरबार का आखिरकार पर्दा उठ गया, जब पुलिस ने अचानक छापा मारा. ये कहानी महाराष्ट्र के नांदेड़ की है, जहां 'तलवार बाबा' की पूरी हकीकत सामने आ गई.
सरकारी दफ्तर का एक दरवाजा पिछले कई सालों से बंद पड़ा है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन अंधविश्वास के चलते इस दरवाजे को नहीं खोल रहा है, जबकि प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि छात्रा एक प्राइवेट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और किराए के कमरे में रह रही थी.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पंचायत चुनाव की चाहत में एक पिता द्वारा अपनी 6 वर्षीय बेटी की हत्या की shocking घटना सामने आई है. पांडुरंग कोंडमांगले, जो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते थे क्योंकि उनके पास दो बच्चे होने की शर्त पूरी नहीं होती थी, ने पहली कोशिश में अपनी बेटी को गोद देने का प्लान बनाया. लेकिन जन्म प्रमाण पत्र पहले से बने होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया. अंत में उसने अपनी बेटी प्राची को तेलंगाना के निजामाबाद जिले की नहर में धकेलकर मार दिया. पुलिस जांच में पांडुरंग ने पहले तो झूठ बोला, लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और पंचायत चुनाव की गड़बड़ियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.