scorecardresearch
 

'मुझे आखिरी बार देख ले...', प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, लाश देखते ही लड़की ने उठाया भयानक कदम

नागपुर में एक प्रेम कहानी अचानक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई. शादी की तैयारी कर रहे एक युवक की आत्महत्या के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. घटना के बाद उसकी प्रेमिका ने भी अपनी नस काट ली, जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अब इस पूरे मामले के पीछे की वजहों को समझने और हर पहलू की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी  (Photo: itg)
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी (Photo: itg)

महाराष्ट्र के नागपुर से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारी कर रहे एक युवक की अचानक आत्महत्या के बाद पूरे इलाके में मातम फैल गया.  जानकारी के अनुसार, लकड़गंज थाना क्षेत्र के दाणागंज इलाके में रहने वाले आयुष वामन का घर के सामने रहने वाली 19 साल की युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करने की योजना बना रहे थे. परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और शुरुआती बातचीत के बाद उन्होंने दोनों के संबंध को स्वीकार कर लिया था.

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और अचानक घटनाक्रम ने दुखद मोड़ ले लिया.  आयुष ने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और कहा- मुझे आखिरी बार देख ले. लड़की ने जल्दी से परिवार वालों को इसकी जानकारी दी लेकिन जबतक वे पहुंचते तब तक आयुष फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था. प्रेमी का शव देखते ही युवती खुद को संभाल नहीं पाई. वह तुरंत घर पहुंची और चाकू से हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, उसकी मां ने समय रहते यह देख लिया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई.

इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. आत्महत्या से पहले आयुष ने अपने मोबाइल से चैट्स डिलीट कर दिए थे. पुलिस ने उसका मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है. पुलिस उसके करीबी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement