scorecardresearch
 

सस्ते में नापिए नागपुर से गोवा का सफर... अब रेगुलर हुई नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस, जानें टाइम टेबल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर-मडगांव (गोवा) एक्सप्रेस 11203/11204 की नियमित सेवा को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को चलेगी.

Advertisement
X
नागपुर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई मडगांव एक्सप्रेस.(Photo:ITG)
नागपुर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई मडगांव एक्सप्रेस.(Photo:ITG)

नागपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को एक नई ऐतिहासिक रेल सेवा की शुरुआत हुई. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर से मडगांव (गोवा) के बीच चलने वाली नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस (11203/11204) की नियमित सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया. इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पर्यटन और व्यापार को भी एक नई गति मिलेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए पहले इसे 01139/01140 नागपुर-मडगांव TOD स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा था.

यात्रियों की बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया और लगातार आ रही मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे अब एक स्थाई और नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील करने का बड़ा निर्णय लिया है.

ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल
विदर्भ और कोंकण क्षेत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी देने वाली इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा:

नागपुर से मडगांव (ट्रेन नंबर 11203): यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से मडगांव (गोवा) के लिए रवाना होगी.

मडगांव से नागपुर (ट्रेन नंबर 11204): वापसी में यह ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को मडगांव से नागपुर के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी.

Advertisement

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लगेगा पंख
उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नागपुर और पूरे विदर्भ क्षेत्र के लोग छुट्टियां बिताने और धार्मिक यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में कोंकण और गोवा जाते हैं. देखें VIDEO:- 

अब तक सीधी और बेहतर रेल कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी या महंगे हवाई सफर का विकल्प चुनना पड़ता था. इस ट्रेन के नियमित होने से मध्यम वर्ग के लिए गोवा का सफर बेहद किफायती, सुगम और आरामदायक हो जाएगा.

प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत से आने वाले वेकेशन सीजन में नागपुर और आसपास के जिलों से गोवा जाने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement