scorecardresearch
 

24 घंटे में 265 मिमी बारिश... मुंबई पानी-पानी, BMC ने स्कूलों में घोषित की छुट्टी

मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बीएमसी ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. ठाणे के जिलाधिकारी ने भी स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी कर दिया है.

Advertisement
X
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट  (Photo: ITG)
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट (Photo: ITG)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आफत की बारिश से एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है, तो वहीं सड़कों पर जलभराव की वजह से भी आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. शहरभर में रविवार को पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, वहीं देर शाम मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिली चॉल भरभराकर गिर पड़ी. इन सबके बीच मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है. बीएमसी ने मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए बीएमसी संचालित स्कूलों के साथ ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है. 6 जुलाई को मुंबई में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा. बीएमसी ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, बीएमसी ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल स्कूलों के लिए है. सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर सामान्य दिन की तरह खुले रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई में मॉनसून के अलग-अलग रंग: कहीं सड़कों पर सैलाब, कहीं बारिश का जश्न, PHOTOS

ठाणे में भी बंद रहेंगे स्कूल

ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण नाथ पांचाल ने भी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश का ऐलान कर दिया है. डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सोमवार को ठाणे जिले के सभी आंगनबाड़ी, बालबाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे. नवी मुंबई नगर निगम ने भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. नवी मुंबई नगर निगम की मेयर सुजाता पाटिल और कमिश्नर कैलाश शिंदे ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: मुंबई: भारी बारिश के बीच गिरी चार मंजिला इमारत, मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत

भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में रविवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही. बीएमसी के मुताबिक 4 जुलाई की शाम 6 बजे से 5 जुलाई की  शाम 6 बजे तक मुंबई शहर में 265 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. उपनगरों में भी इस अवधि के दौरान 227 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है. गगनबावड़ा में सबसे अधिक 143.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement