scorecardresearch
 

VIDEO: 'कई घरों से भी ज्यादा साफ', दुबई का पब्लिक टॉयलेट देख महिला नहीं कर पाई यकीन

दुबई में रहने वाली एक महिला ने कम्युनिटी पार्क के पास बने पब्लिक टॉयलेट का वीडियो शेयर किया. इसकी साफ-सफाई देखकर उसने कहा कि यह कई घरों से भी ज्यादा साफ है.

Advertisement
X
 महिला ने बताया कि यह किसी लग्जरी होटल या बड़े शॉपिंग मॉल का वॉशरूम नहीं है.  (Photo:Insta/@ifha_familyindubai)
महिला ने बताया कि यह किसी लग्जरी होटल या बड़े शॉपिंग मॉल का वॉशरूम नहीं है. (Photo:Insta/@ifha_familyindubai)

क्या कोई पब्लिक टॉयलेट इतना साफ हो सकता है कि लोग उसकी तुलना घरों से करने लगें? दुबई से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर यही चर्चा छेड़ दी है. एक महिला ने शहर के एक सार्वजनिक वॉशरूम का वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग उसकी सफाई और रखरखाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दुबई में रहने वाली महिला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ifha_familyindubai पर शेयर किया है. वीडियो में वह एक सार्वजनिक वॉशरूम के अंदर का नजारा दिखाती हैं. साफ-सुथरा फर्श, चमकते वॉशबेसिन, व्यवस्थित फिटिंग्स और पूरी तरह साफ माहौल देखकर कई लोग हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: क्या दुबई में बिना AC के रहना मुश्किल है? जानिए क्या है पूरी हकीकत

महिला ने बताया कि यह किसी लग्जरी होटल या बड़े शॉपिंग मॉल का वॉशरूम नहीं है. यह एक व्यस्त कम्युनिटी पार्क के पास बना सार्वजनिक वॉशरूम है, जिसके आसपास रिहायशी इमारतें और निर्माण कार्य भी चल रहा है. यहां हर दिन परिवार, बच्चे, मजदूर और बड़ी संख्या में दूसरे लोग आते-जाते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा-इसके बावजूद यह वॉशरूम हमेशा बेदाग और अच्छी तरह मेंटेन रहता है. सच कहूं तो यह कई घरों से भी ज्यादा साफ है. ऐसी छोटी-छोटी चीजें किसी भी शहर के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं. साफ-सुथरे सार्वजनिक स्थान हर किसी के अनुभव को बेहतर बनाते हैं. दुबई, तुम हर बार मुझे इंप्रेस्ड करते हो.

Advertisement

महिला ने आगे कहा कि शायद ही कोई यकीन करेगा कि यह किसी फाइव स्टार होटल का नहीं, बल्कि एक सामान्य पब्लिक वॉशरूम का वीडियो है. उनके मुताबिक, किसी शहर की पहचान सिर्फ ऊंची इमारतों या लग्जरी लाइफस्टाइल से नहीं, बल्कि उसकी सार्वजनिक सुविधाओं की गुणवत्ता और साफ-सफाई से भी होती है.

वीडियो देखकर इंडियन ने क्या कहा

 एक यूजर ने लिखा कि साफ-सुथरा माहौल हर किसी के लिए बेहतर अनुभव बनाता है. यही किसी शहर के स्तर और जिम्मेदारी को दिखाता है. दूसरे यूजर ने कहा कि इसी वजह से दुबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यूएई में रहने की सबसे अच्छी बात यहां की बेहतरीन साफ-सफाई है. एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि यह सिर्फ एक जगह की बात नहीं है, यहां लगभग सभी सार्वजनिक वॉशरूम इसी तरह साफ-सुथरे रहते हैं.

महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि अगर सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई पर इसी तरह ध्यान दिया जाए, तो लोगों का अनुभव और जीवन दोनों बेहतर हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement