scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

बादल, बारिश और जल प्रलय! गुजरात-केरल की 8 तस्वीरों में देखें कहर

केरल बाढ़
  • 1/8

केरल में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. (फोटो: PTI)

केरल बाढ़
  • 2/8

केरल में हालात इतने बुरे हैं कि 65 राहत कैंपों में 1,400 से ज़्यादा लोगों को रखा गया है. प्रशासन द्वारा लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. (फोटो: PTI)

केरल बाढ़
  • 3/8

केरल में भारी बारिश को देखते हुए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड और पथानामथिट्टा ज़िला प्रशासन ने 2 और 3 अगस्त को 'निरापुथरी' त्योहार के लिए सबरीमाला जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे भारी बारिश, पंपा नदी में बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अपनी यात्रा करें. (फोटो: PTI)
 

Advertisement
केरल बाढ़
  • 4/8

IMD ने शनिवार और रविवार के लिए राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जैसे जिले इसमें शामिल हैं. (फोटो: PTI)

गुजरात बाढ़
  • 5/8

गुजरात के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कई जिलों में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. (फोटो: PTI)
 

गुजरात बाढ़
  • 6/8

गुजरात में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियां कर दी गई हैं. NDRF और SDRF जलमग्न वाले इलाकों में फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं. (फोटो: PTI)

गुजरात बाढ़
  • 7/8

IMD ने रविवार के लिए गुजरात के अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, भावनगर, मोरबी और बोटाद ज़िलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. (फोटो: PTI)

गुजरात बाढ़
  • 8/8

शनिवार को दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई. भारी बारिश के कारण सूरत और नवसारी जैसे इलाकों से 27,000 लोगों को किसी सुरक्षित जगह ले जाया गया है. बाढ़ के हालातों को देखते हुए कई गांव ऐसे हैं जिनका संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है. (फोटो: PTI)

Advertisement
Advertisement