केतन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी बनाई गई मंगेतर सिया गोयल के परिवार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अब सिया के माता-पिता को पूछताछ के लिए लोनावला ग्रामीण पुलिस ने बुलाया है. इससे पहले शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से करीब 10 घंटे तक गहन पूछताछ की गई थी. अब पुलिस सिया के माता-पिता से भी पूछताछ कर रही है.
दावा किया जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. पुलिस को उम्मीद है कि सिया के माता-पिता से पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. आपको बता दें कि केतन को सिया ने लोहागढ़ फोर्ट से 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था. जिससे केतन की मौत हो गई.
सिया और उसके परिवार को मिले सजा, तभी मिलेगी शांति
घटना के बाद ही केतन के परिजनों ने सिया पर हत्या का शक जताया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा कर दिया. अब जांच और बयानों से यह पता चल चुका है कि सिया को केतन का परिवार बहू मान चुका था. घटना के बाद केतन की मां राखी विशाल अग्रवाल को विश्वास भी नहीं हुआ था सिया ऐसे करेगी?
उन्होंने खुद एक बयान में कहा कि मुझे कभी लगा ही नहीं. मेरा केतन अब नहीं रहा ये बहुत बड़ा सदमा है. पुलिस को मेरे बेटे को इंसाफ दिलाना चाहिए. जल्द से जल्द सिया और उसके फैमिली को सजा दी जाए. तभी मेरे बेटे को शांति मिलेंगी. जैसे मेरे खुशियों का माहौल दुख में बदल गया, उसी तरह उसके घर में होना चाहिए. एक बार भी लगा नहीं सिया ऐसी लड़की है. मैं उसको बहू मान चुकी थी.
ड्रिंक भी करती थी सिया
हमारे फ़ैमिली से वह अच्छे से बात करती थी. उसने कुछ बताया होता या हिंट दिया होता तो ये सब होता नहीं. आज उसने मेरा बेटा छीन लिया है. मेरा बेटा, ड्रिंक पार्टी करता नहीं था. सिया है सब कुछ करती थी. ये सब बातें गोयल फैमिली ने हमसे छिपाई थी. सिया के अफेयर के बारे में छिपाया था. सिया 2- 3 बार आई थी. होली और दूसरी बार पूजा के लिए आई थी. पूरा-पूरा दिन रही थी. हमें अच्छा लगा था.
सिया नाटक कर रही है, ऐसा लगा ही नहीं. सिया को फैमिली ने सपोर्ट किया है. गोयल फैमिली को सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने हमसे बातें छिपाई है. हमारे फैमिली को फंसाया गया है. केतन को मैंने लाड़ प्यार से बड़ा किया. उसमें मेरी जान थी, सिया को सजा मिलनी चाहिए.