scorecardresearch
 

बेटे की मौत, दादा का निधन... फिर भी केतन के परिवार ने निभाई 37 साल पुरानी परंपरा

पुणे के केतन अग्रवाल हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर परिवार ने मां तुलजाभवानी के दरबार में प्रार्थना की. कोजागिरी पूर्णिमा पर परिवार ने 37 साल पुरानी अन्नदान की परंपरा निभाते हुए सोलापुर से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया. इस दौरान ‘जस्टिस फॉर केतन’ के बैनर और टी-शर्ट के जरिए न्याय की मांग की गई.

Advertisement
X
केतन हत्याकांड केस की जारी है जांच. (Photo: ITG)
केतन हत्याकांड केस की जारी है जांच. (Photo: ITG)

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले में न्याय मिलने की प्रार्थना करते हुए अग्रवाल परिवार ने मां श्री तुलजाभवानी के चरणों में प्रार्थना किया. कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर सोलापुर से पैदल तुलजापुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवार ने अन्नदान का आयोजन किया. दुख की घड़ी में भी परिवार ने 37 साल पुरानी सेवा परंपरा को कायम रखा. इस दौरान ‘जस्टिस फॉर केतन’ के बैनर और टी-शर्ट के माध्यम से केतन को न्याय दिलाने की मांग की गई.

केतन की मौत और उसके बाद दादा देवीचंद अग्रवाल के निधन से परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सेवा की परंपरा बाधित न हो, इसलिए परिवार ने अन्नदान जारी रखा. लाला किसन बनवारीलाल अग्रवाल ने इस सेवा कार्य की शुरुआत की थी. उनके बेटे स्वर्गीय देवीचंद अग्रवाल ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और अब विशाल अग्रवाल सहित परिवार के सदस्य इसे निभा रहे हैं.

अग्रवाल परिवार मूल रूप से तुलजापुर तालुका का रहने वाला है. व्यवसाय के सिलसिले में पिछले कुछ वर्षों से पुणे में रहने के बावजूद परिवार की तुलजापुर से जुड़ी नजदीकी और आस्था कायम रही. परिवार के सदस्य लगातार सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहे हैं. परिवार पर एक के बाद एक आए दुखों से क्षेत्र में शोक व्यक्त किया जा रहा है.

Advertisement

5,053 पन्नों का आरोपपत्र; उज्ज्वल निकम विशेष सरकारी वकील
पुणे जिले के मावल तालुका स्थित लोहगढ़ किले पर 18 जून 2026 को केतन अग्रवाल की मौत हुई थी. शुरुआत में इस घटना को दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं.

पुलिस ने 19 सितंबर को वडगांव मावल न्यायालय में 5,053 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया. खबरों के अनुसार इसमें डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल बातचीत, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और गवाहों के बयान शामिल हैं. इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया गया है.

केतन को न्याय दिलाने के लिए परिवार की कानूनी लड़ाई जारी है. आरोपपत्र दाखिल होने के बाद अब परिवार की नजर आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर है. मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाना है.

अन्नदान के जरिए भी न्याय की मांग
कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर सांगवी मार्डी में पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, शीरा, चावल और पानी की बोतलें वितरित की गईं. इस सेवा कार्य में विशाल देवीचंद अग्रवाल, राखी विशाल अग्रवाल, विजय देवीचंद अग्रवाल, संजना अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, पुष्पाताई देवीचंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और अनिल पवनकुमार अग्रवाल सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए.

Advertisement

इस अवसर पर विशाल अग्रवाल ने मां तुलजाभवानी के चरणों में प्रार्थना की कि केतन की आत्मा को शांति मिले और उसकी मौत के मामले में परिवार को न्याय मिले. व्यक्तिगत दुख के बावजूद 37 साल पुरानी अन्नदान की परंपरा जारी रखते हुए अग्रवाल परिवार ने ‘जस्टिस फॉर केतन’ का संदेश दिया. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement