scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब के सेवन से दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत के बाद चार लोगों को पकड़ा गया है.

Advertisement
X
जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले में अब एक्टिव हुआ प्रशासन (File Photo: ITG)
जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले में अब एक्टिव हुआ प्रशासन (File Photo: ITG)

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है. पुणे के फुगेवाड़ी में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों ही मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं. जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले सामने आने के बाद एक्शन में आए पुलिस-प्रशासन ने चार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बताया जाता है कि मौत के यह मामले पिछले दो दिनों के हैं. पिंपरी-चिंचवाड़ में सात लोगों की मौत हुई है. वहीं, पुणे में पांच लोगों के लिए जहरीली शराब जानलेवा साबित हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अकेले छह लोगों की मौत पिंपरी-चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी इलाके में ही हुई है. इनमें दो सगे भाइयों की मौत भी शामिल है. पुणे में भी हड़पसर इलाके में जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की जान गई है.

पिंपरी- चिंचवड शराब कांड में गिरफ्तार किए गए योगेश वानखेड़े, कर्नल सिंह विरखा, गुरमीत सिंह विरखा और राधेश्याम प्रजापति को 8 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

पुणे के हड़पसर इलाके में मौत के ये मामले सासाने नगर और कालेपदल से हैं. मृतकों में 45 साल के राहुल शरद क्षीरसागर, 45 साल के विजय भुखुरलाल शर्मा, अरुण दादर, अशोक रमेश चव्हाण शामिल हैं. जिन लोगों की फुगेवाड़ी में जान गई है, उनमें राजेश राजपूत, पांडुरंग फुगे, आनंद देसाई, अकबर पठान और आनंद निकालजे हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दे दिए हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement