scorecardresearch
 

आरोपों में घिरे एकनाथ खडसे का दांव, समर्थन में आए 17 पार्षदों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे को इस बात से थोड़ी राहत मिल सकती है कि उनके समर्थन में जलगांव नगर पालिका के 17 पार्षद सामने आए हैं. पार्षदों ने पार्टी पर नाराजगी जताते हुए सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे को पार्टी से समर्थन नहीं मिलने से नाराज जलगांव नगर पालिका से बीजेपी के 17 पार्षदों ने इस्तीफा देने की धमकी दी है.

सामूहिक इस्तीफे की धमकी
जलगांव नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष वामन दादा खडसे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जलगांव BJP के 17 पार्षद इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. सभी 17 पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल के पास सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है.

मुंबई में बीजेपी अध्यक्ष से होगी मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबिक जलगांव नगर पालिका से 17 पार्षद को पार्टी से सहयोग ना मिलने पर नाराज हैं. इस सिलसिले में वे गुरुवार को महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष से मुंबई में मुलाकात करेंगे.

खडसे पर लगे हैं कई आरोप
गौरतलब है कि खडसे पर आरोप लगे हैं कि उनके घर का फोन आया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इसके साथ ही उन पर MIDC की जमीन बेचने पर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है. विपक्षी दल खडसे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement