नोटबंदी के बाद से ही एटीएम से बिना नंबर वाले या ऐसे ही दूसरे नोट निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं. ताजा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है. जहां एटीएम से बिना गांधी जी की तस्वीर वाले पांच सौ के नोट निकले.
शनिवार को मुरैना में एक शख्स एटीएम से पैसे निकालने के लिए के एटीएम पहुंचा. जब उसने एटीएम पैसे निकाले तो पांच-पांच सौ नोट निकल आए. लेकिन नोट देखकर वो शख्स हैरान रह गया है.
गांधी जी की तस्वीर गायब
जो नोट उस शख्स ने एटीएम से निकाले उन पर नंबर तो पड़े थे. लेकिन किसी भी नोट पर की तस्वीर नहीं थी. इस शख्स के हाथ में पांच-पांच सौ के चार नोट थे, जिनमें से एक पर भी गांधी जी की तस्वीर नहीं थी. ये देखकर सब लोग हैरान हो गए और एटीएम के आसपास हलचल मच गई. हालांकि बाद में इसकी शिकायत बैंक से की गई.
Madhya Pradesh: Man receives Rs 500 notes from SBI ATM without Mahatma Gandhi's image in Morena. (29/04)
— ANI (@ANI_news)
फिलहाल बैंक ने मामले का संज्ञान लिया है. बैंक की टीम जांच कर रही है कि आखिर बिना गांधी जी की तस्वीर वाले नोट एटीएम तक कैसे पहुंचे.
पहले निकले थे बिना नंबर वाले नोट
इससे पहले में भी ऐसी घटना सामने आई थी. जहां एटीएम से बिना नंबर वाले 500 के नोट निकले थे. बिना नंबर वाले ये नोट भी स्टेट बैंक एटीएम से निकले थे. जिसके बाद एटीएम बंद करवा दिया गया था.