scorecardresearch
 

झारखंड: मामूली घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीटा, फिर....

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में घरेलू विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया की बेटे ने अपने पिता की जान ही ले ली. मनसा पूजा के विसर्जन से लौटे बेटे का पिता से किसी छोटी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंची और बेटे ने कथित तौर पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया.

Advertisement
X
घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की जान ली (Representational)
घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की जान ली (Representational)

झारखंड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. सोमवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्जुन नायक मनसा देवी की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम से घर की तरफ लौटा था. 

घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद मामूली घरेलू बात को लेकर अर्जुन और उसके पिता अशोक के बीच बहस शुरू हो गई, जो कि बाद में हाथापाई तक पहुंच गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने अपने पिता अशोक पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी.

सीनी चौकी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामूली मुद्दे पर शुरू हुआ झगड़े ने तूल पकड़ लिया. आरोप है कि अर्जुन ने पहले अपने 58 वर्षीय पिता को डंडे से पीटा, इसके बाद उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: पार्क में बैठे युवक पर चाकुओं से हमला, दिल्ली के सीलमपुर में खौफनाक वारदात

हमले के बाद मौके पर ही हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद अशोक की मौके पर ही मौत हो गई. चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां पहुंचने पर उन्होंने दिल दहला देने वाला मंजर देखा. अशोक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे.

Advertisement

पूरी घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस धातकीडीह गांव पहुंची और अशोक के शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर कार्रवाई के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक, पिता और बेटे के बीच अक्सर मामूली बात पर बहस हुआ करती थी. फिलहाल वारदात के बाद आरोपी अर्जुन मौके से फरार है. अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement