scorecardresearch
 

पूर्वी सिंहभूम: राष्ट्रीय बैंक में दिनदहाड़े लूट, 13 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

झारखंड में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने इस लूटकांड को लंच के समय अंजाम दिया. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
दिनदहाड़े बैंक से 13 लाख रुपये की लूट. (Photo: Representational )
दिनदहाड़े बैंक से 13 लाख रुपये की लूट. (Photo: Representational )

पूर्वी सिंहभूम जिले में दिन दहाड़े एक बैंक से लूट का मामला सामने आया है.  यहां नकाबपोश बदमाशों ने एक बैंक से 13 लाख रुपये लूट लिए. बदमाशों ने चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बैंक में लंच का समय था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

लंच के समय लूट की घटना को दिया अंजाम

अधिकारी ने बताया कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक नेशनलाइज़्ड बैंक की ब्रांच से 6 नकाबपोश लोगों ने 13 लाख रुपये लूट लिए. अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को बहरागोड़ा पुलिस स्टेशन इलाके में हुई.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में हार गया पैसे तो बैंक लूटने पहुंचा युवक, स्टाफ पर डाला मिर्ची स्प्रे, लोग पकड़ने दौड़े तो भाग गया

घटना तब हुई, जब आरोपी लंच ब्रेक के दौरान बैंक में घुसे और बंदूक की नोक पर रकम लूट ली. बदमाशों ने स्टाफ के सोने की चेन, मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए. हालांकि, वे रास्ते में मोबाइल फोन छोड़ गए.

यह भी पढ़ें: लिफ्ट लेना पड़ा भारी... महिला कर्मचारी से चलती कार में छेड़छाड़, विरोध पर नीचे फेंका, चोरी की थी गाड़ी

Advertisement

आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

घाटशिला सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर अजीत कुमार कुज्जुर ने कहा कि छह लोगों ने बैंक लूटा और मोटरसाइकिल पर भाग गए. उन्होंने कहा कि पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर रही है. कुछ सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement