पश्चिम सिंहभूम
पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum) झारखंड राज्य के 24 जिलों में से एक है (District of Jharkhand). यह 16 जनवरी 1990 को अस्तित्व में आया. चाईबासा (Chaibasa) इस जिले का मुख्यालय है (West Singhbhum District Administration). यह जिला उत्तर में खूंटी जिले से, पूर्व में सरायकेला खरसावां जिले से, दक्षिण में ओडिशा के मयूरभंज जिले से, दक्षिण में ओडिशा के केंदुझार जिले से और पश्चिम में सिमडेगा जिले और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से घिरा है (West Singhbhum Geographical Location). पश्चिमी सिंहभूम जिले में 18 ब्लॉक हैं (West Singhbhum Blocks). इसका क्षेत्रफल 10,863 वर्ग किमी है (West Singhbhum Area).
2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले की जनसंख्या 1,502,338 है (West Singhbhum Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 209 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (West Singhbhum Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 21.69% थी. पश्चिम सिंहभूम में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 1004 महिलाओं का लिंगानुपात है (West Singhbhum Sex Ratio). यहां की साक्षरता दर 59.54% है (West Singhbhum Literacy). अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या क्रमश: 3.8 प्रतिशत और 67.3% है (West Singhbhum SC and ST). यहां की आबादी हिंदी, संताली और हू बोलती है (West Singhbhum Languages).
जिला पहाड़ी ढलानों पर घाटियों, खड़ी पहाड़ों और गहरे जंगलों के साथ पहाड़ियों से ढकी हुई है. इसमें कुछ बेहतरीन साल के पेड़ के जंगल और प्रसिद्ध सारंडा वन शामिल हैं. हाथी, बाइसन, बाघ, तेंदुए, भालू, जंगली कुत्ते और जंगली सूअर जैसे बहुत सारे झरने और वन्य जीवन की एक विशाल विविधता है. सांभर हिरण और चित्तीदार हिरण भी पाए जाते हैं (West Singhbhum Fauna and Flora ).
पश्चिमी सिंहभूम जिले में बहने वाली कुछ नदियां कोयल, करो-कोइना, कुजू, खरकई, संजय, रोरो, देव और बैतरिनी हैं (West Singhbhum Rivers).
पश्चिमी सिंहभूम जिले का बड़ा हिस्सा लौह और इस्पात उद्योग के लिए उपयोग किए जाने वाले लौह अयस्क का भंडार है (West Singhbhum Economy).
चाईबासा के कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तड़के मुठभेड़ हो गई. मौके पर कई घंटों तक फायरिंग चली. इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. सघन तलाशी अभियान भी जारी है. पढ़ें पूरी कहानी.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में 6 महीने बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन इस मैामले में कार्रवाई किए जाने में हुई देरी ने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जानें पूरी कहानी.
झारखंड के चाईबासा में सड़क हादसे के बाद शर्मनाक तस्वीर सामने आई, जहां घायल की मदद करने के बजाय लोगों ने सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लूट लीं. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. बोतलें लूटने वालों के इस रवैये पर यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सेरेंग्सिया घाटी में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक हादसा हो गया. यहां कोल्ड ड्रिंक से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. हादसे के बाद मदद करने की बजाय मौके पर अफरा तफरी मच गई.
झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. इस दौरान 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है. इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है और सर्च ऑपरेशन भी तेज कर कर दिया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
झारखंड के चाईबासा में सारंडा ऑपरेशन के दौरान एक जवान की इंसास राइफल से गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना से वहां हड़कंप मच गया. जब तक जवान को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
झारखंड में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने इस लूटकांड को लंच के समय अंजाम दिया. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पश्चिमी सिंहभूमि जिले के चाईबासा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता को नवजात के शव को डिब्बे में लेकर घर लौटने को मजबूर होना पड़ा. इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में चार वर्षीय निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी देवेन्द्र बोदरा ने बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश की और विरोध पर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. पुलिस ने चक्रधरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर शव व खून सना पत्थर बरामद किया है.
पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में घायल दो ग्रामीणों की इलाज के अभाव में मौत हो गई. मनोहरपुर के तिरिलपोशी गांव के जयसिंह चेरवा और सिलाए चेरवा मंगलवार को धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए थे. समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने से दोनों ने गांव में ही दम तोड़ दिया.
पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी के दो अलग-अलग हमलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं. फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की तरफ भगाने के प्रयास में जुटी है.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां एक पिता को जब एंबुलेंस नहीं मिली तो वह अपने बच्चे का शव एक झोले में भरकर ले गया. इस घटना ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.
चाईबासा के पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘हड़िया’ पीने के दौरान जमकर विवाद हो गया. जिसमें 50 वर्षीय पैरा-टीचर मुकरू देवगम की लाठियों और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर पुरनापानी गांव के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के सारंडा जंगल में माओवादी ने IED ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. महिला जंगल में पत्ते तोड़ने गई थी. इस घटना को माओवादियों की हताशा माना जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर.
झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले ने राज्य को हिला दिया. सीएम हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया. वहीं, सरकार ने कहा, पीड़ित बच्चों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा मिलेगा और सरकार उनका पूरा इलाज करवाएगी. जांच में पांच बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
झारखंड के सरंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट में CRPF के इंस्पेक्टर और जवान घायल हो गए. हमला प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI (Maoist) द्वारा 'प्रतिरोध सप्ताह' के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया. घायल इंस्पेक्टर को राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, राज्य में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और माओवादी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
पश्चिमी सिंहभूम जिले में कूड़े के ढेर में एक महिला का जलता हुआ शव मिला. जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
झारखंड के सारंडा जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा के रूप में हुई है. हांसदा कई नक्सलियों घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर अरुण को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. उस पर दो लाख रुपये का इनाम था.
सीबीआई ने 21 जुलाई को मनोहरपुर उप-डाकघर के आरोपी उप-डाकपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1,18,000 रुपये (आरडी कमीशन का 20 प्रतिशत और एसएएस कमीशन का 75 प्रतिशत) की रिश्वत मांगी थी.