scorecardresearch
 

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ पार्टी में बगावत! सांसद ने 'BJP एजेंट' तक कह डाला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर से सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने कल अनंतनाग में दिए अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खुली बगावत का बिगुल फूंक दिया है.

Advertisement
X
आगा रुहुल्लाह मेहदी ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खोला मोर्चा. (photo: ITG)
आगा रुहुल्लाह मेहदी ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खोला मोर्चा. (photo: ITG)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर से सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बागावत कर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सीएम उमर को बीजेपी एजेंट होने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने ये बातें अनंतनाग में दिए अपने भाषण में कही हैं.

आगा रुहुल्लाह मेहदी ने बुधवार को अनंतनाग में दिए अपने भाषण कहा, 'हमारे आज के शासक ने चुनाव अभियान के दौरान वोटों के लिए अपनी टोपी तक उतार दी थी. उन्होंने जनता से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज वो पूरी तरह से खामोश हैं और केवल राज्य के दर्जे (स्टेटहुड) के लिए लड़ रहे हैं.'

उन्होंने आरोप लगाया कि आज का शासक जम्मू-कश्मीर के संवैधानिक अधिकार छीनने के लिए बीजेपी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा है.

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ हमला जारी रखते हुए एनसी सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ इसलिए राज्य का दर्जा चाहते हैं, ताकि डीजीपी (DGP) उन्हें सैल्यूट कर सके.

उन्होंने उमर अब्दुल्ला के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए एक बड़ा सवाल दागा. मेहदी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने पहले कहा था कि जो लोग राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, वो बीजेपी के एजेंट हैं.उन्होंने सवाल उठाया कि अब बीजेपी का एजेंट कौन है?

अनंतनाग में सांसद के इस बागी भाषण के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच की ये जंग बेहद तेज हो गई है. रुहुल्लाह मेहदी ने खुले मंच से पूछा कि कश्मीर में बीजेपी के एजेंडे को सामान्य करने की कोशिश आखिर कौन कर रहा है?

आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बीजेपी  विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था. वहीं, इन आरोपों में पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता और विधायक आर.एस. पठानिया ने झूठा और बेबुनियाद बताया था. इस गंभीर आरोप-प्रत्यारोप के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदर अंदरूनी कलह पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है, जिसने राज्य की सियासत को गरमा दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement