scorecardresearch
 

हरियाणा में बीजेपी नेता द्वारा टोल बूथ ऑपरेटर की जबरदस्त पिटाई, लात-घूसों से पीटा

वीडियो में चार-पांच लोगों की भीड़ बूथ ऑपरेटर के कक्ष में घुसती है और बूथ ऑपरेटर के साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट करती है. भीड़ में से एक आदमी आगे निकलकर बूथ ऑपरेटर की पहले हाथों से पिटाई करता है और थोड़ी देर बाद डंडे से पिटाई कर रहे हैं.

Advertisement
X
हरियाणा के झज्जर में बीजेपी नेता ने बूथ ऑपरेटर के साथ की मारपीट
हरियाणा के झज्जर में बीजेपी नेता ने बूथ ऑपरेटर के साथ की मारपीट

हरियाणा के झज्जर में बीजेपी के स्थानीय नेता और उनके समर्थकों द्वारा टोल बूथ ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वीडियो में चार-पांच लोगों की भीड़ बूथ ऑपरेटर के कक्ष में घुसती है और बूथ ऑपरेटर के साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट करती है. भीड़ में से एक आदमी आगे निकलकर बूथ ऑपरेटर की पहले हाथों से पिटाई करता है और थोड़ी देर बाद डंडे से पिटाई कर रहे हैं.

वीडियो देखिए

टोल टैक्स पर मारपीट का यह देश का पहला मामला नहीं है. हर दिन देश के किसी ना किसी कोने से ऐसी खबरें आती रहती हैं जिनमें स्थानीय पार्टी के नेता टोल टैक्स पर बैठने वाले शख्स की पिटाई करते रहते हैं.

 

राज ठाकरे ने भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण के सुप्रीमो बयान देते हुए कहा था कि उनका कोई भी समर्थक महाराष्ट्र में कोई भी टोल टैक्स नहीं भरे. यदि कोई टैक्स मांगता है तो उसे अपने स्टाइल में जवाब दो, उसे वहीं और उसी वक्त पीटो.

Advertisement

शिवसेना विधायक अनिल कदम की गुंडागर्दी
महाराष्‍ट्र के नासिक में शिवसेना के और उनके समर्थकों ने एक टोल पर महिला टोल कर्मचारी से बदसलूकी की. टोल देने के बजाए महिला कर्मचारी द्वारा पर उतारू हो गए.

Advertisement
Advertisement