scorecardresearch
 

कॉलेज से लौट रही छात्रा को कैंटर ने कुचला, चाचा के सामने गई जान, CCTV फुटेज देख कांप उठे लोग

सोनीपत में कॉलेज से घर लौट रही 21 वर्षीय छात्रा मानसी की तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा गांव कुमासपुर पुल के पास हुआ, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हादसे के दौरान छात्रा अपने चाचा के साथ पैदल घर लौट रही थी. फिलहाल, पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज.(Photo: Pawan rathee/ITG)
कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज.(Photo: Pawan rathee/ITG)

हरियाणा के सोनीपत जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. गांव कुमासपुर पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से कॉलेज से घर लौट रही 21 वर्षीय छात्रा मानसी की मौत हो गई. 

हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने चाचा के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: ISI के निशाने पर था दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार में आ रहा कैंटर पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारता है और इसके तुरंत बाद सड़क किनारे पैदल चल रही छात्रा को कुचल देता है. हादसा इतना भीषण था कि छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार गांव कुमासपुर निवासी कप्तान सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई सुभाष की छोटी बेटी मानसी मुरथल के कॉलेज में पढ़ाई करती थी. वीरवार को वह कॉलेज से पढ़ाई कर वापस घर लौट रही थी. दोपहर बाद वह कुमासपुर पुल के पास अपने चाचा कप्तान सिंह को मिली, जिसके बाद दोनों पैदल गांव की तरफ सड़क किनारे चलने लगे.

चाचा के सामने हुआ हादसा

कप्तान सिंह के मुताबिक, मानसी उनसे कुछ आगे चल रही थी. जब वे फौजी टैंट हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आया कैंटर सड़क किनारे चल रही मानसी को टक्कर मारते हुए निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कप्तान सिंह ने तुरंत कैंटर का नंबर नोट किया और राहगीरों की मदद से घायल मानसी को नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया गया.

देखें वीडियो...

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मानसी को मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

गांव के सरपंच सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement