सोनीपत
सोनीपत (Sonipat) भारत (India) में हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक जिला है (District of Haryana). सोनीपत शहर जिला मुख्यालय भी है (Sonipat District Headquarter). यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है. इसकी सीमा दिल्ली, पानीपत, रोहतक, जींद, झज्जर और बागपत (उत्तर प्रदेश) से लगती है (Sonipat Geographical Location).
इस जिले को 22 दिसंबर 1972 को तत्कालीन रोहतक जिले से अलग कर बनाया गया था (Formation of Sonipat). इसका क्षेत्रफल 2,260 वर्गकिमी है (Sonipat Area). 2011 की जनगणना के मुताबिक इसकी जनसंख्या कुल 1,450,001 है (Sonipat Population) और जनसंख्या घनत्व 640 प्रति व्यक्ति वर्गकिमी है (Sonipat Density). इस जिले की साक्षरता दर 73.71 फीसदी है (Sonipat Literacy) और लिंगानुपात 937 है (Sonipat Sex Ratio).
जिले में तीन उप-मंडल शामिल हैं- गनौर, सोनीपत और गोहाना (Sonipat Sub Division). वे आगे चार तहसीलों में विभाजित हैं- गनौर, सोनीपत, खरखोदा और गोहाना (Sonipat Tehsils). इन्हें सात ब्लॉकों में विभाजित किया गया है: गनौर, सोनीपत, राय, खरखोदा, गोहाना, कथुरा और मुंडलाना (Sonipat Blocks). इस जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं - गनौर, राय, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना और बड़ौदा (Sonipat Vidhan Sabha Constituency). ये सभी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं. अन्य 3 विधानसभा क्षेत्र जो सोनीपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं, अर्थात् जुलाना, सफीदों और जींद, जींद जिले में हैं (Sonipat Lok Sabha Constituency). जिले में 343 गांव शामिल हैं (Sonipat Villages).
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चलते हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर भारी जाम लग गया है. सोनीपत के कुंडली बॉर्डर और केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सोनीपत के गांव मुडलाना में 38 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया. महिला का पति सरकारी शिक्षक है और घटना के वक्त ड्यूटी पर गया था. घर से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक परेशानी, संपत्ति, गहनों और रिश्तेदारों का जिक्र है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत स्थित रोहणा गांव से अमन को गिरफ्तार किया है. उसके बैंक खाते में पैसों के लेनदेन की जांच हो रही है. इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है. पढ़ें पूरी कहानी.
सोनीपत के गोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने वक्फ बोर्ड के दो कर्मचारियों को 1 लाख 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्लॉट के किराये की रसीद देने के बदले शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये मांगे गए थे. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है.
दिवाली से पहले हरियाणा के सोनीपत में फूड डिपार्टमेंट ने देवडू रोड स्थित एक रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापा मारा. जांच के दौरान टीम को गंदगी के बीच खुले में रखे रसगुल्ले मिले. मौके से 500 किलो रसगुल्ले और छेना बरामद कर जमीन में दबा दिया गया. टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए हैं. अब जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि उनकी क्वालिटी में क्या गड़बड़ी मिली.
हरियाणा के सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापा मारकर 500 किलो रसगुल्ले और छेना बरामद किया. फैक्ट्री में गंदगी के बीच मिठाइयां खुले में रखी मिलीं. विभाग ने खेप नष्ट कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. वीडियो में जानें क्या है मामला.
एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की मौत के मामले में पुलिस निजी रिश्तों समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, महिला मित्र ने बताया कि वह नीरज से आगे संपर्क में नहीं रह सकती. डोपिंग बैन के कारण नीरज के दो गोल्ड मेडल छिन गए थे. उनके करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में तनाव की बात भी सामने आई है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11वीं गिरफ्तारी की है. सोनीपत के गांव हरसाना निवासी प्रांजल को इंदौर से पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर सूरत से तीन अवैध हथियार और 10 कारतूस मिले हैं. वहीं, परिजनों का दावा है कि प्रांजल निर्दोष है और वह इंदौर में अस्पताल में भर्ती अपने भाई के पास था.
हरियाणा के सोनीपत में ककरोई रोड स्थित देवनगर में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जाहिद और रिहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत से रोजी-रोटी कमाने आए थे. दुकानदार सतीश के मुताबिक, शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों नीचे गिरे मिले. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में हर दिन चौकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले की जाँच के दौरान एक बड़ा सोनीपत कनेक्शन भी सामने आया है. गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से 6 आरोपी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोनीपत के कुणाल को गिरफ्तार किया है. कुणाल पर हथियारों की सप्लाई में शामिल होने का आरोप है. उसके साथ सुमित और यूपी की दो महिलाओं, राधा और बबीता को भी गिरफ्तार किया गया है. कुणाल की दादी माया ने कहा कि परिवार उसे बार-बार समझाता था, लेकिन वह मानता नहीं था.
टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार सुमित की मां आशा ने बेटे को बेगुनाह बताया है. उनका दावा है कि सुमित को खाटू श्याम जाने की बात कहकर कुणाल उर्फ भोला अपने साथ ले गया था. आशा के मुताबिक पुलिस ने पहले पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन बाद में मुंबई बुलाया.
टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के रेहान की मां ने आजतक से बातचीत में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. मां के मुताबिक रेहान घर पर खाना खा रहा था, तभी एक शख्स उसे काम के बहाने बुलाकर ले गया. आरोप है कि उसे 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया गया.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के दो आरोपियों की पृष्ठभूमि सामने आई है. आरोपी रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. परिजनों के मुताबिक, वह अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में कोटा से पकड़े गए नाबालिग के पिता सामने आए. बोले- बेटा 13 तारीख को घर आया था, फिर कहां गया पता नहीं...
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की क्राइम कुंडली सामने आई है. सोनीपत के रेहान ने नौवीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. वह अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद वेल्डिंग का काम करने लगा था.
सोनीपत में जीरकपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर दिल्ली के वकील शशांक से 20 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्लॉट की रसीद देने के बहाने उन्हें मुरथल के पेट्रोल पंप पर बुलाया गया. रुपये दिखाते ही बदमाशों ने पिस्तौल तानकर बैग छीन लिया. वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है.
CJP के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन समाधान बातचीत से निकलेगा. उन्होंने दिल्ली में जाम लगाकर आम जनता को परेशान न करने की अपील की. वहीं, दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NIFTEM कुंडली के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि बिहार में तीसरा NIFTEM स्थापित किया जाएगा. जानिए फूड प्रोसेसिंग सेक्टर और इस संस्थान की भूमिका से जुड़ी अहम बातें...
सोनीपत में Instagram पर शुरू हुई दोस्ती के बाद शादी करने वाली महिला ने पति पर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि शादी के करीब छह महीने बाद पति के बैग से मिले आधार कार्ड में नाम जावेद खान लिखा मिला. उसने पति के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का भी आरोप लगाया है. महिला ने सेक्टर-27 थाने में शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हरियाणा के सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम धनाना में 11 साल के बच्चे से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश से परिवार के साथ सेवा करने आए बच्चे ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के दौरान घटना की जानकारी दी. इसके बाद पिता ने बरौदा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.