scorecardresearch
 

ISI के निशाने पर था दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ऐतिहासिक मंदिर, हरियाणा के सैन्य कैंप और दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक मशहूर ढाबे पर हमले की साजिश रची थी. पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने मंदिर और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को वीडियो भेजे थे.

Advertisement
X
आतंकी मिलिट्री बेस पर भी हमला करने वाले थे. (Photo- ITGD)
आतंकी मिलिट्री बेस पर भी हमला करने वाले थे. (Photo- ITGD)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित 'शहजाद भट्टी मॉड्यूल' के गुर्गों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा का सैन्य कैंप इन आतंकियों के निशाने पर था.

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला है कि  मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने बकायदा इस मंदिर की रेकी की थी. उसने मंदिर परिसर की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेजे थे

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ये मॉड्यूल दिल्ली के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर में हमला करने की साजिश रच रहा था. आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर तबाही मचाने की तैयारी में थे.

ढाबे और सैन्य कैंप पर हमले की थी साजिश

जांच में ये भी सामने आया है कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबा भी इनके निशाने पर था. इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ जुटती है. आतंकी वहां हैंड ग्रेनेड से हमला करके बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना चाहते थे.

Advertisement

इसके अलावा, हरियाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप भी आतंकियों के रडार पर था. आरोपियों ने सैन्य कैंप की रेकी की और उसका वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजा था. मॉड्यूल के गुर्गों ने खुलासा किया कि यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन भी उनके टारगेट में शामिल थे.

यह भी पढ़ें: ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट, सायन से संदिग्ध गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से पाकिस्तान ISI के शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को दबोचा था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement