scorecardresearch
 

पंचकूला FD घोटाला: बैंकों के ब्रांच पर पुलिस तैनात, कर्मचारियों को नहीं दिया गया प्रवेश

पंचकूला में नगर निगम के 150 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

Advertisement
X
बैंक के ब्रांच के बाहर तैनात हरियाणा पुलिस के जवान. (Photo: Screengrab)
बैंक के ब्रांच के बाहर तैनात हरियाणा पुलिस के जवान. (Photo: Screengrab)

हरियाणा में पंचकूला नगर का 150  करोड़ रुपये एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से गबन कर लिया गया. नगर निगम की तरफ से बैंक में की गई एफडी को फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया. वहीं अब इस मामले में हरियाणा सरकार ने जांच तेज कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को इन बैंकों की ब्रांचों में पुलिस की तैनाती कर दी गई और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया. साथ ही कर्मचारियों को ताला भी नहीं खोलने दिया गया.

ताला नहीं खुलने की वजह से कर्मचारी रोड पर ही खड़े रहे. जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की जांच में दोनों ही बैंक के कर्मचारियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है. यही वजह है कि बैंक के ब्रांच के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

यह भी पढ़ें: पंचकूला: 160 करोड़ के FD घोटाला मामले में एक्शन, बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

क्या है मामला?

पंचकूला नगर निगम ने कोटक महिंद्रा बैंक में 150 करोड़ रुपये की एफडी की थी.  पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार के मुताबिक कुछ FDRs लंबे समय से बैंक की पंचकूला ब्रांच में थीं. जब बैंक से एक FDR के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने को कहा गया, तो गड़बड़ी सामने आई. वहीं जांच में दूसरी FDRs में भी गड़बड़ियां मिलीं, जिनमें कुल मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये शामिल हैं.

Advertisement

अब इस पूरे मामले की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है. लेकिन बैंक कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है. यही वजह है कि बैंक के ब्रांच में कर्मचारी न घुसे, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही बैंक की ब्रॉन्चों में लॉक भी लगा दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement