पंचकुला
पंचकुला (Panchkula) जिले का गठन 15 अगस्त 1995 को भारत के हरियाणा राज्य के 17वें जिले के रूप में हुआ था (Formation of Panchkula District). इसमें दो उप-मंडल और दो तहसीलें शामिल हैं: पंचकुला और कालका (Panchkula sub Division and Tehsils). इस जिले में 264 गांव हैं, जिनमें से बारह निर्जन हैं और दस पूरी तरह से कस्बों में विलय हो गए हैं. पंचकुला शहर इस जिले का मुख्यालय भी है. पंचकुला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से एक है. यह अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है (Panchkula Constituency). यह केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और मोहाली शहर के साथ एक सतत क्षेत्र का एक हिस्सा है. इसका क्षेत्रफल 898 वर्ग किमी है (Panchkula Area).
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार इस जिले की कुल जनसंख्या 319,398 है (Panchkula Population) और इसका जनसंख्या घनत्व 630 प्रति व्यक्ति वर्ग किमी है (Panchkula Density). यह हरियाणा का सबसे कम आबादी वाला जिला है. पंचकुला जिले का लिंगानुपात 870 है (Panchkula Sex Ratio). और साक्षरता दर 83.4 फीसदी है (Panchkula Literacy).
चंडीमंदिर छावनी पंचकूला शहरी संपदा से सटे इस जिले में स्थित है (Panchkula Chandi Temple). जिले की 82.13% आबादी हिंदी, 9.48% पंजाबी, 2.72% हरियाणवी और 1.19% पहाड़ी भाषा बोलती है (Panchkula Languages).
जिला पहाड़ियों और मैदानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है. पंचकूला का वर्तमान जिला विशेष रूप से बीसवीं शताब्दी की शुरुआत तक औद्योगिक रूप से पिछड़ा रहा. इसकी निर्माण इकाइयां कम और थी. जिला के अस्तित्व में आने के बाद से पंचकुला शहर ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है (Panchkula Economy).
पंचकुला शहर का नादा साहिब, सोर्नी हिल्स, माता मंसादेवी मंदिर, काली माता मंदिर और कैक्टस गार्डेन प्रमुख पर्यन स्थल हैं (Panchkula Tourism).
हरियाणा के पंचकूला में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहन के प्रेम विवाह से नाराज शख्स ने अपने जीजा की गंडासे से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने महज 4 घंटे में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पढ़ें सनसनीखेज मर्डर की कहानी.
पंचकूला में नगर निगम के 150 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में कोटक महिंद्रा बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है.
पंचकूला में जमा धनराशि से जुड़े मामले में जांच जारी है. दस्तावेजों और वास्तविक राशि में भारी अंतर मिला. कुछ खाते रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे. मामले में धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं के तहत जांच हो रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है.
कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पंचकूला नगर निगम का 160 करोड़ रुपये गबन कर दिया गया. निगम 160 करोड़ की एफडी जब मैच्योर होने पर लेने पहुंचा तो पता चला कि पैसे किसी फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.
बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.
UPSC CSE 2025 final result: हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में देश भर में AIR 3 हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. अपनी मेहनत और अटूट लगन के दम पर एकांश ने लगातार तीसरी बार परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है.
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रैपर और सिंगर बादशाह को उनके हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर नोटिस जारी किया है. आयोग ने उन्हें 13 मार्च को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाई गई तस्वीरों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है.
हरियाणा के पंचकूला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान की मौत हो गई. शुक्रवार शाम को यह घटना तब हुई जब वे अपने घर के पास वॉक पर थे। तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
पंचकूला में सुबह टहलते समय एक रिटायर्ड ऑफिसर को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी गई है.
हरियाणा में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई. लगभग 85 साल के पूर्व आर्मी अधिकारी शुक्रवार शाम वॉक के दौरान मंसा देवी कॉम्प्लेक्स में वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत सेना के कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला आए और हरियाणा पुलिस के 5 हजार नए कॉन्स्टेबल्स की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने परेड की सलामी दी और अपने संबोधन में हरियाणा की चार बड़ी चुनौतियों संगठित अपराध, मानव तस्करी, नशा और जबरन वसूली पर महत्वपूर्ण बातें कही. अमित शाह ने कहा कि यह पहला बैच है जिसे BNS लागू होने के बाद नियुक्त किया गया है और इन युवा पुलिसकर्मियों की भूमिका आगे बेहद महत्वपूर्ण होगी.
पंचकूला के पास चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित एक होटल में लिफ्ट खराब होने से बड़ा हादसा हो गया. लिफ्ट में फंसे 25 वर्षीय होटल कर्मचारी ने घबराकर बाहर निकलने की कोशिश की और एलिवेटर शाफ्ट में गिरने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिफ्ट की तकनीकी खामी और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के कारण पंचकुला अस्पताल सहित पूरे राज्य के मरीजों को इलाज में बड़े पैमाने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है. मरीजों की बढ़ती परेशानियों के बीच डॉक्टरों की इस हड़ताल ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की गंभीर चुनौतियों को सामने ला दिया है.
पंचकुला के जीरकपुर से शिमला रोड पर स्थित एक बैंकेट हाल में शादी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई. उस समय शादी चल रही थी जब अचानक आग की लपटें फैलने लगीं. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और अपनी जान बचाने के लिए वहां से बाहर भाग गए. आग इतनी तेज थी कि बैंकेट हाल के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षा के लिए सतर्क रहना पड़ा.
हरियाणा के पंचकूला में जीराकपुर-शिमला रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. यह हादसा औरा गार्डन नाम के बैंक्वेट हॉल में हुआ, जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था और अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के घग्गर नदी तट पर आयोजित राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने छठ मइया और सूर्य देव को नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं.
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का राज और गहरा गया है. वजह है वो नई तस्वीरें, जिन्होंने उसके परिवार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है.
Former Punjab DGP Mohammad Mustafa case: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने जांच को एक नई दिशा दे दी है. मुस्तफा ने अपने बेटे को 18 साल पुराना ड्रग्स एडिक्ट और मानसिक बीमारी (साइकोटिक) से पीड़ित बताया था. लेकिन सूत्रों के अनुसार इंजेक्शन के जरिए ड्रग्स लेने का कोई जिक्र नहीं था.
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है. पंचकूला में हत्या और साजिश की FIR दर्ज हुई है. मरने वाले बेटे ने एक वीडियो में अपने पिता-पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे. जानें इस कहानी में पूरा अपडेट.
DGP Mohammad Mustafa Son Death: पहले एक वीडियो में अकील अख्तर ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था. उसने यह भी दावा किया था कि उसकी मां (रजिया सुल्ताना) और बहन (निशात अख्तर) सहित पूरा परिवार उसे जान से मारने की साजिश रच रहा है या उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा है.
हरियाणा के पंचकूला में इस बार दशहरा उत्सव का जश्न अपने आप में खास रहने वाला है. इस बार देश के सबसे ऊंचे माने जाने वाले रावण की स्थापना की गई, जिसकी लंबाई 180 फीट है. इसके निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए गए. रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकरण भी 100 फीट ऊंचे बनाए गए हैं.