scorecardresearch
 

SUV में भरकर ले जा रहा था 24 हजार नशीले कैप्सूल, नूंह का इरफान गिरफ्तार

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में नूंह निवासी इरफान को गिरफ्तार किया है. उतावड़-होडल रोड पर नाकेबंदी के दौरान उसकी मारुति फ्रॉन्क्स एसयूवी से करीब 24 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए. पुलिस ने दवाओं के साथ गाड़ी और आईफोन भी जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
स्कूल के पास नाकेबंदी कर पकड़ी गई SUV.(Photo: Representational)
स्कूल के पास नाकेबंदी कर पकड़ी गई SUV.(Photo: Representational)

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 24 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल, मारुति फ्रॉन्क्स एसयूवी और एक आईफोन बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन कैप्सूल को गाड़ी में रखकर ले जा रहा था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के सिरौली निवासी इरफान के रूप में हुई है. पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट (AVTU) को सूचना मिली थी कि वह सफेद रंग की मारुति फ्रॉन्क्स एसयूवी में प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप लेकर उतावड़-होडल रोड से गुजरने वाला है. इसके बाद टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, CM सैनी के साथ बैठक के बाद फैसला

स्कूल के पास नाकेबंदी कर पकड़ी गई SUV

सूचना के आधार पर पुलिस ने उतावड़-होडल रोड पर एक स्कूल के नजदीक नाकेबंदी की. इसी दौरान कोट गांव की तरफ से आ रही एक संदिग्ध एसयूवी को रोक लिया गया. गाड़ी चला रहे व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम इरफान बताया. वह नूंह जिले के सिरौली का रहने वाला है.

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई. इस दौरान पिछली सीट पर रखा एक बड़ा गत्ते का डिब्बा मिला. उसके अंदर 'प्रॉक्सीको स्पास' (Proxyco Spas) दवा के 100 पैकेट रखे थे. इन सभी पैकेटों में कुल करीब 24 हजार कैप्सूल होने की बात सामने आई.

दवा के परिवहन और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले

पुलिस के अनुसार, बरामद कैप्सूल पेट दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा है. आरोपी तलाशी के दौरान इन कैप्सूल को अपने पास रखने, उनका परिवहन करने या बिक्री करने से संबंधित कोई दस्तावेज अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैप्सूल के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति फ्रॉन्क्स एसयूवी और एक आईफोन भी जब्त किया गया है. आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement