पलवल भारत में हरियाणा राज्य के 90 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह एक जिला भी है. 2019 से, इसका प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी के दीपक मंगला कर रहे हैं. इस क्षेत्र में कपास की उपज बहुत अच्छी है. यह ब्रज क्षेत्र के साथ लगा हुआ है. पलवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भी हिस्सा है. पलवल दिल्ली से 60 किलोमीटर, फरीदाबाद से 29 किलोमीटर, चंडीगढ़ से 314 किलोमीटर और आगरा से 143 किलोमीटर दूर है. शहर का क्षेत्रफल 22.10 वर्ग किलोमीटर है.
हरियाणा के पलवल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में नूंह निवासी इरफान को गिरफ्तार किया है. उतावड़-होडल रोड पर नाकेबंदी के दौरान उसकी मारुति फ्रॉन्क्स एसयूवी से करीब 24 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए. पुलिस ने दवाओं के साथ गाड़ी और आईफोन भी जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
हरियाणा के पलवल जिले के हथीन में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटने के आरोप वाले बंदर को करीब 10 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया. बंदर को पीठ पर लादकर ले जाते युवक का वीडियो वायरल है. उसे पकड़ने पर 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
पलवल जिले के हथीन में एक बंदर को पकड़ने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है. एक शख्स बंदर को पीठ पर लादकर ले जाता दिख रहा है, जबकि बड़ी संख्या में लोग पीछे चल रहे हैं. कुछ लोग बंदर को थप्पड़ भी मारते नजर आए. यह वही बंदर बताया जा रहा है, जिसने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा था.
हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी के 6 श्रद्धालुओं की मौत और 9 लोग घायल हो गए। सभी गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. यादुपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई. हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पलवल के जवाहर नगर कैंप में 52 साल के सुरेश उर्फ दलीप की हत्या के बाद 19 साल का दुष्यंत खुद थाने पहुंचा और SHO की टेबल पर देसी कट्टा रखकर वारदात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक, दुष्यंत ने पुरानी रंजिश में सुरेश की हत्या की. सुरेश पर दुष्यंत की मां की हत्या का केस चल रहा था.
हरियाणा के पलवल में पति पर अपनी पत्नी और महज दो महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. रजपुरा गांव की इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दोनों शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस से झड़प के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर रास्ता खुलवाया. आरोपी पति घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है.
बढ़ती महंगाई के इस दौर में समझदारी इसी में है कि ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय उन उभरते हुए बाजारों में निवेश किया जाए जहां आज दाम कम हैं और कल विकास की अपार संभावनाएं हैं.
पलवल में दहेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी के शव घर से बरामद हुए. परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर जमीन, 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पलवल में दहेज के लिए 26 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शव घर के अंदर से बरामद किए. शिकायत के आधार पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है.
पलवल जिले में एक नवविवाहित दंपती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. दोनों के शव एक ही कमरे में छत से फंदे पर लटके हुए मिले. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
हरियाणा के पलवल जिले के एक गाँव में पिछले 15 से 17 दिन के अंदर लगभग 22 से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां एक हेल्थ कैंप लगाया है जहाँ मरीजों को दवाइयाँ दी जा रही हैं. इसके अलावा गाँव के निवासियों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके.
हरियाणा के पलवल जिले के छायसा गांव में 15 दिन के भीतर 20 मौतें हुई हैं जो एक रहस्य बन गई हैं. मरने वाले बच्चों और बड़ों दोनों में शामिल हैं. शुरू में कुछ लोगों की तबियत बिगड़ी और बाद में तीन लोगों की अचानक मौत हुई. मृतक सभी के परिवारों में बीमारियां पाई गईं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है.
हरियाणा के पलवल जिले के छांयसा गांव में 15 दिनों के अंदर 20 मौतें रहस्यमयी बनी है. इस गांव में मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग दोनों शामिल हैं. अचानक दो तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई, जिससे मौतों का सिलसिला शुरू हुआ. अब हर घर में मरीज हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.
हरियाणा के पलवल जिले के छांयसा गांव में जनवरी से फरवरी के बीच कई मौतों से गांव में डर का माहौल है. आजतक की टीम गांव पहुंची और परिजनों से बात की. मौत से पहले ज्यादातर लोगों में पेट दर्द, बुखार, उल्टी और लीवर खराब होने जैसे लक्षण सामने आए. कई मरीजों को नल्लड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
हरियाणा के पलवल जिले के गांव छांयसा में लगातार हो रही मौतों ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है. जनवरी के आखिरी सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक गांव में कई लोगों की मौत हुई.
हरियाणा के पलवल जिले के छांयसा गांव में पिछले दो हफ्तों में 20 लोगों की मौत के बाद दहशत फैल गई है. गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं और हेपेटाइटिस बी के कई मामले सामने आए हैं. ग्रामीण गंदे पानी और खराब व्यवस्था को भी बीमारी की वजह बता रहे हैं. हालात गंभीर बने हुए हैं.
पलवल के छायसा गांव में बीते 15 दिनों में 20 लोगों की मौत से दहशत है. ग्रामीणों के अनुसार पहले बुखार आता है और 48 घंटे में मरीज की जान चली जाती है. पलवल स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मेडिकल टीमें तैनात कर जांच, इलाज और पानी के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है.
पलवल के छैंसा गांव में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के बीच दो हफ्तों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत से दहशत फैल गई है. लोग अब इस गांव में जाने से भी कतराने लगे हैं. प्रशासन ने गांव में हेल्थ कैंप लगाकर बड़े स्तर पर ब्लड टेस्टिंग शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीण बीमारी के पीछे दूषित पानी को जिम्मेदार बता रहे हैं. प्रशासन संक्रमण रोकने और बीमारी की असली वजह पता लगाने में जुटा है.
पलवल में पिछले 15 दिनों में 12 लोगों की जान जा चुकी है. जिससे लोग दहशत में आ गए हैं. लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में डेरा जमाए हुए है.
हरियाणा के पलवल के छायंसा गांव में पिछले 15 दिन में 12 मौतें हो चुकी हैं. मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी हैं. लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही डेरा डाले हुए है, लेकिन मौत का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है.