scorecardresearch
 

करनाल में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने नहीं दिए नशे के पैसे, गले में घोंपी कांच की बोतल

करनाल में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. पैसों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, घटना घर के अंदर हुई और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले ने एक बार फिर नशे की लत और पारिवारिक तनाव के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है.

Advertisement
X
बड़े भाई ने नहीं दिए नशे के पैसे, गले में घोंपी बोतल (Photo: representational image)
बड़े भाई ने नहीं दिए नशे के पैसे, गले में घोंपी बोतल (Photo: representational image)

हरियाणा के करनाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में एक सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. घटना सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र की है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी कपिल उसका सगा भाई है.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कपिल अपने भाई से पैसों की मांग कर रहा था. परिवार के लोगों के अनुसार, वह नशे का आदी था और इसी कारण अक्सर पैसों की मांग करता रहता था.

बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई.विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए कपिल ने कांच की बोतल से कमल के गले पर हमला कर दिया. हमले में कमल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार,कमल और कपिल दोनों सगे भाई थे. घटना के समय उनकी मां भी घर में मौजूद थीं. शुरुआती पूछताछ में परिवार ने बताया कि कपिल लंबे समय से नशे की लत से परेशान था और अक्सर पैसों को लेकर घर में विवाद करता था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी कपिल की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है .

Input: कमलदीप
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement