करनाल
करनाल (Karnal) भारत में हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है (District of Haryana) जो देश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आता है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Karnal Administrative Headquarter). इस जिले का क्षेत्रफल 2,520 वर्ग किमी है (Karnal Total Area).
यह राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित है (Karnal NH 44). करनाल जिला रेलवे के माध्यम से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। करनाल जंक्शन दिल्ली-कालका लाइन पर स्थित है और प्रमुख ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकती हैं. जिला मुख्यालय में एक छोटा हवाई अड्डा भी है जिसे करनाल हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है (Karnal Transportation)
2011 की जनगणना के अनुसार करनाल जिले की जनसंख्या 1,505,324 है (Karnal population). जिले का जनसंख्या घनत्व 598 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (Karnal Density). करनाल में प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर 996 महिलाओं का लिंगानुपात (Karnal Sex Ratio) है और साक्षरता दर 74.73% है (Karnal literacy). जिले की 54.28% आबादी हिंदी, 32.04 हरियाणवी, 10.86% पंजाबी और 1.06% मुल्तानी भाषा बोलती थी (Karnal Languages).
करनाल जिला 5 विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित है और करनाल जिला करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है (Karnal Constituencies).
करनाल जिले से कुछ मशहूर हस्तियों में कल्पना चावला (Kalpana Chawla) शीर्ष पर हैं. वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला अंतरिक्ष यात्री थीं. साथ ही, पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान, अभिनेता विक्रमजीत विर्क, क्रिकेटर नवदीप सैनी (Navdeep Saini), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar, CM) भी इस जिले से आते हैं (Karnal Notable Personalities).
अमित शाह ने जनसभा में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार से हताश होकर राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. शाह ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों का पूरा आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि मृत और स्थानांतरित लोगों के नाम ही सूची से हटाए गए हैं. शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा करने की खुली चुनौती दी.
अमित शाह ने करनाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों को बचाना ही कांग्रेस का मुख्य एजेंडा बन चुका है. चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम संवैधानिक दायित्व है और भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि हर एक घुसपैठिए को ढूंढकर मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा तथा उन्हें देश से डिपोर्ट किया जाएगा.
हरियाणा के करनाल में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प देश से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकालना है.
अमित शाह ने अपनी सातवीं क्लास का कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर राहुल पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि जब सातवीं क्लास के खिलाड़ी नौवीं के छात्रों को हराने लगे तो उन्होंने रेफरी को ही चीटर बताने की तरकीब निकाली. शाह ने इस किस्से के जरिए राहुल गांधी पर चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि उसमें घुसपैठियों के नाम दर्ज हैं. उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखें, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है.
करनाल में घर में हुई कहासुनी और पबजी (PUBG) खेलने से रोकने के बाद 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र प्रिंस ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी. बड़े भाई सोनू ने उसे पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर पानी में कूद गया. पुलिस और गोताखोरों ने रातभर तलाश की, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है.
करनाल में श्रीनगर जा रही बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने जांच के बाद इसे पार्किंग विवाद बताया है. हालांकि, बस ड्राइवर के आरोपों के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है.
हरियाणा के करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बस ड्राइवर ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है.
एक मजार को लेकर हरियाणा के करनाल में विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों का आरोप लगाया है. विरोध के बाद मजार का ढांचा तोड़ दिया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
किसान खेतों में पराली न जला सकें, इसलिए हरियाणा में विभाग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. जिसके लिए 750 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में उतार दिया गया है.
करनाल की बस्तली नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव तीसरे दिन राजौंद के पास बरामद हुए हैं. खेत में स्प्रे के लिए पानी लेने गए मानुष का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था. बेटे को डूबता देख पिता सतनाम ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में दोनों बह गए. एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शव बरामद किए.
हरियाणा के करनाल में धान की फसल पककर तैयार होने के समय बारिश किसानों के लिए परेशानी बन गई है. तेज बारिश और हवाओं के कारण कई खेतों में पकी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है. किसानों का कहना है कि जून-जुलाई और अगस्त में बारिश की जरूरत थी, लेकिन तब पर्याप्त पानी नहीं बरसा. अब सितंबर में हो रही बारिश से फसल की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होने का खतरा है.
नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास में एक युवती और हरियाणा का युवक सफर कर रहे थे. समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ को मिली खबर के बाद कोच में छापा पड़ गया. इस दौरान दो सूटकेसों से 75 लीटर ब्रांडेड शराब बरामद हुई. दोनों को अरेस्ट कर लिया गया. आखिर युवती और उसके साथ सफर कर रहे युवक का कनेक्शन क्या था?
करनाल में मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. आरोप है कि दोनों ने सेक्टर-9 के शिव मंदिर से करीब 4 किलो चांदी के मुकुट चोरी किए थे. इससे पहले सदर बाजार के खाटू श्याम मंदिर में दानपात्र काटकर करीब 70 हजार रुपये उड़ा ले गए थे. दोनों वारदातों की तस्वीरें CCTV में कैद हुईं, जिसके आधार पर पुलिस ने वजीरा और जितेंद्र को गिरफ्तार किया.
करनाल में सावन के दौरान मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने सेक्टर-9 के श्री शिव सनातन मंदिर से करीब 4 किलो चांदी के मुकुट चोरी किए थे. इससे पहले खाटू श्याम मंदिर का दानपात्र काटकर करीब 70 हजार रुपये ले जाने का आरोप भी है. सीआईए-3 ने दोनों को पकड़ा और चोरी के मुकुट समेत 30 हजार रुपये नकद बरामद किए.
करनाल के घरौंडा में श्रद्धालुओं से भरे कैंटर के हाईटेंशन तारों की चपेट में आने का खौफनाक तस्वीर सामने आई है... हादसे में कई श्रद्धालु झुलस गए, जबकि लोगों को बचाने पहुंचे रिटायर्ड फौजी की करंट लगने से मौत हो गई... फुटेज में दिख रहा है कि कैंटर की बढ़ी हुई ऊंचाई के चलते वह बिजली के तारों के संपर्क में आया और देखते ही देखते वाहन में करंट फैल गया...
हरियाणा के करनाल के घरौंडा में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैलने के बाद वाहन में आग लग गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई गई।
हरियाणा के करनाल में देर रात श्रद्धालुओं से भरे कैंटर के हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया. घरौंडा के मिनी बायपास के पास हुए इस हादसे में कैंटर में सवार 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे के बाद कैंटर में भी आग लग गई. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं. कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.
एक्वागार्ड का डिब्बा खोला तो पानी नहीं, अंदर से एक जिंदा कछुआ निकला... फिर दूसरा, तीसरा और देखते ही देखते गिनती 8 तक पहुंच गई. करनाल में वन विभाग और पुलिस ने दो दुकानों पर छापेमारी कर 8 जिंदा कछुए बरामद किए हैं. आरोप है कि इन कछुओं की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही थी और उन्हें छिपाकर रखा गया था.
हरियाणा के करनाल में घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. मधुबन से बसताडा टोल प्लाजा के बीच 15–16 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वहीं पानी छोड़े जाने के बाद करनाल प्रशासन अलर्ट पर है. यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. एसडीएम इंद्री ने ग्रामीणों से अपील की है कि घबराएं नहीं, खाने-पीने और जरूरी सामान सुरक्षित रखें. प्रशासन ने नाव, रेत के बैग और जेसीबी मशीन सहित सभी इंतजाम कर लिए हैं.