scorecardresearch
 

सरकार ने IDFC फर्स्ट बैंक से वसूले 578 करोड़, CM सैनी बोले- 'सरकारी पैसे पर बुरी नजर नहीं रखने देंगे'

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट बैंक से 578 करोड़ रुपये वसूल कर लिए हैं, जो उसने धोखाधड़ी से इधर-उधर किए थे. सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया है कि इस मामले की जांच के लिए कमिटी बनाई गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement
X
सीएम सैनी ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. (Photo: ITG)
सीएम सैनी ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. (Photo: ITG)

हरियाणा के चंडीगढ़ स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में सरकार के साथ 578 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी. अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया है कि हरियाणा सरकार ने बैंक से पूरी रकम वसूल कर ली है. 

सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मूलधन के रूप में 556 करोड़ रुपये और ब्याज के रूप में 22 करोड़ रुपये वसूल किए हैं. इस मामले में तीन से चार बैंक कर्मचारी शामिल थे.

नायब सैनी ने कहा, 'मैं सदन को बताना चाहता हूं कि हरियाणा सरकार के विभागों से संबंधित रकम पूरी तरह से हमारे खातों में वापस जमा कर दी गई है. वसूली 24 घंटे में कर ली गई है.'

जांच के लिए बनाई गई हाई लेवल कमिटी

IDFC फर्स्ट बैंक के धोखाधड़ी मामले को लेकर नायब सैनी ने कहा, 'हमारी कोशिश रहेगी कि इस मामले में शामिल किसी भी बैंक अधिकारी, सरकारी अधिकारी या किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए. हम किसी को भी सरकारी धन पर बुरी नजर नहीं रखने देंगे. पूरे मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमिटी बनाई गई है. हम ऐसी सरकार नहीं हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई न करे.'

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, चंडीगढ़ स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से करीब 578 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. इस हेराफेरी का खुलासा तब हुआ जब सरकार के एक विभाग ने अपना बैंक खाता बंद कर पैसे कहीं और भेजने की कोशिश की. 

यह भी पढ़ें: 'एक-एक पैसा वापस आएगा, दोषियों को बख्शेंगे नहीं...' 590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले पर बोले CM नायब सैनी

जांच में सामने आया कि बैंक के ही कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत की थी. उन्होंने फर्जी चेक और गलत तरीके से लेनदेन करके सरकारी पैसा दूसरे बाहरी खातों में ट्रांसफर कर दिया. इस मामले का खुलासा होने के बाद बैंक ने तुरंत 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement