नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं. बीजेपी के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद की शपथ दिलाएंगे. पंचकुला के परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे. नायब सिंह हरियाणा राज्य में कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं (CM Haryana).
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था. उन्होंने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से बीए की और एलएलबी की डिग्री मेरठ में चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है.
वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जिसके माध्यम से उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई और वह उनसे प्रभावित होकर कुछ समय बाद भाजपा में शामिल हो गए. उसके बाद अंबाला छावनी में इसके अध्यक्ष सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यालयों में कार्य किया. वह ओबीसी का वोट बैंक रहे हैं और लंबे समय से पार्टी के प्रति वफादार रहे हैं.
उन्होंने 2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन कुल 1,16,039 वोटों में से 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए. 2014 में उन्होंने 24,361 वोटों से चुनाव जीता था. वह हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री रहे थे. अब वह कुरूक्षेत्र से सांसद चुने गए.
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में महीनों से खड़ी चार एंबुलेंसों के फ्यूल कार्ड से करीब 50 लाख रुपये के डीज़ल की एंट्रियां मिली हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले का संज्ञान लिया है. जांच कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली और हरियाणा में एक नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के रोहतक में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया है.
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. बिजली कर्मचारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है. CM सैनी ने कर्मचारियों को कंपनी का प्राइवेटाइजेशन न होने का भरोसा दिया है.
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है. गुरुग्राम, सोनीपत से लेकर नूंह तक में ब्लैकआउट हो गया है. इससे फैक्ट्रियों का कामकाज ठप हो गया है और शहर में अंधेरा छा गया है. बिजली न आने से लोग परेशान होकर सड़कों पर उतर आए हैं.
जम्मू-कश्मीर नंबर की एक स्लीपर बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पथराव की घटना हुई जिसमें एक बुजुर्ग यात्री घायल हुआ. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर नाराजगी जताई और हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
गुरुग्राम की हाईराइज सोसायटियों में बिजली बिलों को लेकर मिल रही शिकायतों पर हरियाणा सरकार ने सख्ती दिखाई है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिलिंग व्यवस्था पारदर्शी बनाने और निवासियों की समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं.
'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार का सियासी रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 70 वादे पूरे कर दिए हैं, वहीं अग्निवीरों को पक्की नौकरी, नशा माफिया पर कार्रवाई और MSP पर खरीद जैसे मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया.
'हरियाणा पंचायत आजतक' के मंच पर नायब सैनी सरकार के दो प्रमुख मंत्री शामिल हुए. विपुल गोयल और डॉ. अरविंद शर्मा ने राज्य के विकास का 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान जहां विपुल गोयल ने प्रदेश में 'हेली टैक्सी' सेवा शुरू करने की योजना साझा की, वहीं डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा राम रहीम की पैरोल और जेल सुधारों पर सरकार का रुख साफ किया.
गुरुवार को आजतक के आयोजित कार्यक्रम 'आजतक पंचायत हरियाणा' के मंच पर खासतौर पर आमंत्रित रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी. जहां सेशन दो साल, नायब के कमाल! में मॉडरेटर अंजना ओम कश्यप ने उनसे किए तीखे और सीधे सवाल. क्या रहे इन सवालों के जवाब, दावे और वादे, जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
गुरुग्राम में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण तभी माना जाएगा, जब संबंधित नागरिक खुद इसकी पुष्टि करे.
हरियाणा में 36 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद खत्म हो गई है. सरकार और कर्मचारियों के बीच 16 मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद करनाल समेत प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए.
गुरुग्राम के IFFCO चौक पर सड़क धंसने से करीब 25 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसने मिलेनियम सिटी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट के जरिए सरकार पर तंज कसा, वहीं सीएम नायब सैनी पंचकूला में गुरुग्राम के जलभराव पर सवाल पूछे जाने से बचते नजर आए और चुप रहे.
हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल किया गया, लेकिन वे जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए. पंचकूला में मीडिया के सवाल के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने दो बार माइक हटा दिया. उधर गुरुग्राम में भारी बारिश से कई सड़कें और अंडरपास पानी में डूब गए थे.
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है.
हरियाणा और राजस्थान सरकार ने सोमवार को दशकों पुराने यमुना जल विवाद को सुलझाते हुए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए इस समझौते से राजस्थान को मानसून के दौरान उसके हिस्से का हक का पानी आसानी से मिल सकेगा.
हरियाणा सरकार ने वैश्विक संकटों के बीच ईंधन की खपत कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के निर्देशानुसार सितंबर 2026 तक सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों और बड़ी राजनीतिक रैलियों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक विकास ही नहीं किया, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है. बीते वर्षों में भारत ने यह सिद्ध किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्णायक नेतृत्व, स्पष्ट नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति के माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 'आप' की मुश्किलें और SAD की कमजोरी के बीच, भाजपा इस बार पंजाब के सियासी समीकरणों को अपने दम पर बदलने के बड़े प्रयोग में जुट गई है.
'इंडिया टुडे इंडो-जापान कॉन्क्लेव' के तीसरे संस्करण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. इस मंच से उन्होंने राज्य के विकास और जापानी निवेश के भविष्य का रोडमैप दुनिया के सामने रखा.
दिल्ली के ताज पैलेस होटल के शाहजहां हॉल में शुक्रवार को इंडिया टुडे के कार्यक्रम 'इंडो-जापान कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया. जिसके एक अहम सत्र- स्मार्ट स्टेट्स: हरियाणा मॉडल फॉर ग्लोबल पार्टनरशिप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी खास तौर पर मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, साइकिल से सुखना लेक पहुंचे. मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मुलाकात कर उन्होंने ‘हेल्दी इंडिया, हेल्दी हरियाणा’ का संदेश दिया. PM मोदी की अपील का हरियाणा में दिखा असर. मंत्री बोले पेट्रोल-डीज़ल का कम करें इस्तेमाल. हरियाणा में ईंधन बचत की पहल शुरू.