scorecardresearch
 

कपड़ों पर लिखा था 'I Love You'... IIM और NIT के स्टूडेंट थे टेक कपल असलम और फरहाना, गुरुग्राम के फ्लैट में मौत

Gurugram Tech Couple Death: गुरुग्राम के एम3एम मरीना फ्लैट में मलियाली टेक दंपति की संदिग्ध मौत. पत्नी के जन्मदिन पर असलम और फरहाना की गई जान. कंपनी को भेजा था ईमेल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
X
गुरुग्राम के फ्लैट में मलियाली टेक कपल की संदिग्ध मौत.(Photo:ITG)
गुरुग्राम के फ्लैट में मलियाली टेक कपल की संदिग्ध मौत.(Photo:ITG)

गुरुग्राम जिले से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर स्थित पॉश सोसायटी M3M Marina के एक फ्लैट में एक टेक कपल मोहम्मद असलम (30) और उनकी पत्नी फरहाना संदिग्ध हालात में मृत पाए गए. जिस दिन यह खौफनाक वारदात सामने आई, उसी दिन पत्नी फरहाना का जन्मदिन भी था. इस घटना के बाद से दोनों परिवारों और आईटी सेक्टर में सनसनी फैल गई है.

दरअसल, मोहम्मद असलम ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें लिखा था, "हम दुनिया छोड़ रहे हैं." इस ईमेल में उन्होंने अपने परिजनों और मकान मालिक के संपर्क नंबर भी शेयर किए थे.

जब कंपनी के सहकर्मियों ने ईमेल देखा और उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी. मकान मालिक जब टावर 7 स्थित फ्लैट में पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. अंदर दाखिल होने पर उन्होंने देखा कि असलम फंदे से लटके हुए थे, जबकि उनकी पत्नी फरहाना फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थीं और उनके गले पर चोट के निशान थे.

सुसाइड नोट और फॉरेंसिक जांच
घटना की सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस को फ्लैट के अंदर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिस पर "हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं" लिखा हुआ है. इसके अलावा, मृतका फरहाना के कपड़ों पर हाथ से 'I Love You' लिखा हुआ पाया गया है.

Advertisement

पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक रस्सी, डायरी, कैंची और पेन ड्राइव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. शुरुआती साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि असलम ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी फरहाना की हत्या की होगी. इसके चलते पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

हाल ही में बेंगलुरु से शिफ्ट हुआ था जोड़ा
मूल रूप से केरल के रहने वाले इस उच्च शिक्षित जोड़े की शादी साल 2023 में हुई थी. वे महज तीन महीने पहले ही बेंगलुरु से गुरुग्राम शिफ्ट हुए थे.

मोहम्मद असलम एनआईटी कालीकट और आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र थे.

फरहाना भी एक आईटी फर्म के लिए वर्क-फ्रॉम-होम कर रही थीं.

परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच आपसी संबंध बेहद गहरे थे और किसी भी तरह के वैवाहिक विवाद की बात सामने नहीं आई है. हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि असलम पिछले करीब डेढ़ साल से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे.

रिश्तेदारों ने आशंका जताई है कि कॉर्पोरेट जगत और आईटी सेक्टर में अत्यधिक 'वर्क प्रेशर' इस दुखद कदम की मुख्य वजह हो सकता है. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement