हिसार जिले के पुथी गांव के पास एक कार में आग लग जाने के कारण हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल और उनकी बहन की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल देर शाम हुई, जब कांस्टेबल संजय की कार एक पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और उसमें आग लग गई.
संजय की बहन सीमा की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई. उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी. वे अपने माता-पिता से मिलने घर जा रही थी.
पुलिस ने बताया कि मृतक कांस्टेबल मेहम पुलिस थाने में तैनात था. शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.