scorecardresearch
 

किसान निधि का पैसा ट्रांसफर किया, विकास योजनाओं की सौगात दी, बनासकांठा में क्या-क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. (Photo: X/@narendramodi)
प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. (Photo: X/@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया. उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी है. 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है. पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है.'

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'पिछले कुछ सालों में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खाद की कीमतों में बहुत उछाल आया लेकिन किसानों को समर्पित हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. इसपर सरकार ने करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं.'

Advertisement

उन्होंन आगे कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सिंचाई पर किसान की लागत भी कम हो, इसमें पीएम-कुसुम योजना की भूमिका लगातार बढ़ रही है. इसके तहत अभी तक करीब 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं.

PM मोदी ने कहा, 'पहले की सरकारें MSP को लेकर भी किसानों को धोखा ही दे रही थीं, लेकिन ये हमारी सरकार है, जिसने MSP का वादा पूरा किया है.'

PM ने कहा, 'खेती हमारे देश की परंपरा भी है, खेती हमारी संस्कृति भी है. पिछले 12 सालों में हमारी सरकार ने खेती में विज्ञान और तकनीक का भी व्यापक समावेश किया है. हमने खेती, पशुपालन को वैज्ञानिकता से जोड़ा है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement